देश के इन शहरों में लॉन्च हुई 5G Service, जानें क्या लिस्ट में शामिल है आपका शहर?

देश के इन शहरों में लॉन्च हुई 5G Service, जानें क्या लिस्ट में शामिल है आपका शहर?

5G Service: देश के सभी उपभोक्ताओं को बेसब्री से 5G सर्विस का इंतजार है। ऐसे ही उपभोक्ताओं के लिए जियो (jio) खुशखबरी लेकर आया है। कंपनी की ओर से देश के 11 शहरों में 5जी सर्विस लॉन्च कर दी गई है। इन इलाकों में सर्विस लॉन्च कर जियो इकलौता ऑपरेटर बन चुका है जिसने यह काम किया है।

जियो की ओर से त्रिवेंद्रम, नासिक, लखनऊ, मैसूर, चंडीगढ़, मोहाली, औरंगाबाद, पंचकूला, खरड़, डेराबस्सी और जीरकपुर में अपनी 5G सेवाओं का रोल आउट शुरू किया है।

यूजर्स को मिलेगा ये फायदा

जियो की इस 5G नेटवर्क से जुड़ने के लिए यूजर्स को वेलकम ऑफर के तहत इनवाइट किया जाने वाला है। जिन यूजर्स को इनवाइट मिलेगा और वह इसका उपयोग करेंगे तो उन्हें बिना किसी चार्ज के 1Gbps से ज्यादा स्पीड का अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। अब तक जियो 5G की ये सर्विस दिल्ली, मुंबई, वाराणसी, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, गुजरात और नाथद्वारा के 33 हेड क्वार्टर में ही उपलब्ध थी।

क्या बोले जियो के प्रवक्ता

एक साथ 11 शहरों में 5G रोल आउट करने के बाद जियो के प्रवक्ता का कहना है कि हमें गर्व है कि हम ने एक साथ ट्रू 5G सेवाओं को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। यह अब तक का हमारा सबसे बड़ा लॉन्च है और इससे लाखों यूजर्स को 5G टेक्नोलॉजी का लाभ एक साथ मिलेगा। सेवाओं के लॉन्च से अब उपभोक्ताओं को बेहतरीन दूरसंचार नेटवर्क के साथ शिक्षा, गवर्नेंस, आर्टिफिशियल, इंटेलिजेंस, गेमिंग, ऑटोमेशन, हेल्थकेयर, आईटी और कृषि सहित अन्य व्यवसायिक क्षेत्रों में विकास के लिए मदद मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews