5G सर्विस इस दिन होगी भारत में लॉन्च, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, जानें यहाँ

5G सर्विस इस दिन होगी भारत में लॉन्च, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ, जानें यहाँ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। भारतवासियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। देश में बहुत जल्द 5G सर्विस (5G Service) शुरू हो जा रही है और अब इसकी तारीख भी सामने आ चुकी है। 1 अक्टूबर से देश में 5जी सर्विस शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाते हुए इस दिन 5जी सेवाएं का शुभारंभ करेंगे। इंडिया मोबाइल कॉंग्रेस में 5जी सर्विस की शुरुआत होगी। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड मिशन ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है।

यह भी पढ़े… कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, पदोन्नति में आरक्षण को लेकर DoPT ने जारी किया आदेश, इस तरह मिलेगा लाभ

इससे पहले आईटी मंत्री आश्विन वैष्णव ने 25 अगस्त को कहा था की देश में 5जी सर्विस अक्टूबर तक शुरू हो सकता है। हालांकि उन्होनें तारीख का खुलासा नहीं किया था। कहा जा रहा है 5जी सर्विस 4जी से 10 गुना ज्यादा फास्ट होगा। सरकार देश भर में 5जी सर्विस को शुरू करने पर काम भी कर रही है। इसका विस्तार देश के कई शहरों और कस्बों में होगा। आईटी मंत्री आश्विन वैष्णव के मुताबिक आने वाले 3 सालों में पूरे देश में 5जी सर्विस को शुरू किया सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो सरकार किफायती कीमत में 5जी सर्विस पेश करने की भी तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़े…Xiaomi Civi 2 इस दिन होगा लॉन्च, iPhone 14 Pro जैसी डिजाइन, मिलेगा 2 सेल्फ़ी कैमरा, जानें डीटेल

5जी सुविधाएं ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों को ध्यान में रखते शुरू होगी। रिपोर्ट्स की माने तो कुछ शहरों में ही 5जी सर्विस शुरू होगी। इसे विभिन्न फेज में शुरू किया जाएगा। पहले फेज में 13 शहरों को शामिल किया गया है। इस लिस्ट में दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम, पुणे, अहमदाबाद, कोलकाता, लखनऊ, बेंगलुरू, गांधीनगर, चंडीगढ़, हैदराबाद, चेन्नई और जामनगर शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews