WhatsApp में जल्द आएगा नया फीचर, अब ट्रांसक्राइब वॉयस नोट की मदद से अलग तरह से पढ़ पाएंगे मैसेज

WhatsApp में जल्द आएगा नया फीचर, अब ट्रांसक्राइब वॉयस नोट की मदद से अलग तरह से पढ़ पाएंगे मैसेज

WhatsApp Transcribe feature: व्हाट्सऐप अपने यूजर के लिए अक्सर नए फीचर लेकर आता है। इस बार भी व्हाट्सऐप ने ऐसा ही फीचर पेश किया है। व्हाट्सऐप का ये फीचर बेहद कमाल का है। इस नए फीचर की मदद से आप किसी भी वॉयस मैसेज को प्ले किए बिना भी ये जान पाएंगे कि सामने वाले व्यक्ति ने आपको क्या मैसेज भेजा है। यानी कि अब आप वॉयस मैसेज को टेक्स्ट फॉर्म में देख और पढ़ सकते है। आइए जानते है क्या है खास इस नए फीचर में।

व्हाट्सऐप में आया नया फीचर

व्हाट्सऐप ने अपने यूजर के लिए एक नया फीचर लेकर आया है। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर का नाम है ट्रांसक्राइब वॉयस नोट है। इस फीचर की खास बात ये है कि आप अपने फोन में वॉयस मैसेज रिकॉर्ड करेंगे और ट्रांसक्राइब फीचर उसी मैसेज को टेक्स्ट नोट में बदल देगा। इस फीचर की मदद से अब यूजर्स वॉयस नोट को सुने बिना भी सामने वाले का मैसेज जान पाएंगे। इस फीचर का इस्तेमाल आप किसी मीटिंग या किसी जरूरी काम करने के दौरान वॉयस चैटिंग कर सकेंगे।

बीटा यूजर के लिए है ये फीचर

बता दें कि व्हाट्सऐप का ये फीचर अभी टेस्टिंग मोड में है। इसका उपयोग अभी सिर्फ कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स ही कर सकते है। WABetaInfo ने व्हाट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि ये ट्रांसक्राइब वॉयस नोट फीचर है। जिसमें किसी के वॉयस मैसेज के साथ उसमें बोली गई बात अपने-आप टेक्स्ट फॉर्म में लिखी हुई दिखता है। ये फीचर बीटा वर्जन के लिए है। जल्द ही इसको और भी चीजों के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

एंड्रॉयड डिवाइस के लिए जल्द ही आएगा ये फीचर

बता दें कि कंपनी ने इस फीचर को पहले ही एप्पल कंपनी के लिए लॉन्च कर दिया था। कंपनी ने बताया कि जल्द ही व्हाट्सऐप अपने तमाम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इस फीचर को रोलआउट कर देगा। व्हाट्सऐप के इस अपडेट का साइज 150MB है। ये फीचर ऑन-डिवाइस स्पीच रिकॉग्निशन को आधार मानकर काम करेगा। देखना ये है कि यूजर के लिए ये खास फीचर कब मिलता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews