Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड यूजर्स रहें सतर्क, भूलकर भी न करें ये काम, UIDAI ने दी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड यूजर्स रहें सतर्क, भूलकर भी न करें ये काम, UIDAI ने दी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड जरूरी दस्तावेजों में से एक है। इसके बिना भारतीय नागरिक किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं उठा सकता है। भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधारकार्ड धारकों के लिए अलर्ट जारी किया है। दरअसल, इन दिनों यूजर्स को आधार कार्ड अपडेट से संबंधित व्हाट्सऐप मैसेज और ईमेल मिल रहा है। इसे यूआईडीएआई ने फ्रॉड बताया है। यह धोखाधड़ी का नया तरीका हो सकता है और स्कैमर्स आपकी पर्सनल जानकारी का फायदा उठा कर ठगी को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए ऐसे मैसेज को इग्नोर करें।

UIDAI ने क्या कहा?

यूआईडीएआई ने ट्वीट किया, “UIDAI कभी भी आधार को अपडेट करने के लिए POI/POV दस्तावेजों को साझा करने की मांग ईमेल या व्हाट्सऐप पर नहीं करता है। आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन “My Aadhaar Portal” के जरिए अपडेट कर सकते हैं या फिर नजदीकी आधार केंद्र पर विजिट करें।” भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण के ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक आधार कार्ड का इस्तेमाल पहचान साबित करने और लेनदेन के लिए स्वतंत्रत रूप से करना चाहिए, लेकिन इसे पब्लिक प्लेटफॉर्म जैसी की ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।

10 साल पुराने आधार को करें अपडेट

भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण लगातार 10 साल से अधिक पुराने आधार कार्ड को अपडेट करने की सलाह दे रहा है। वैसे यूजर्स जिनका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो चुका है, वे लोग डेमोग्राफीक डिटेल्स और POI/POV यानि प्रूफ ऑफ आइडेन्टीटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस के दस्तावेज को अपडेट करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews