Airtel लेकर आया शानदार रिचार्ज प्लान, जानिए क्या है यूज़र्स के लिए दिवाली गिफ्ट!

यदि आप एक Airtel यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल Airtel ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए एक शानदार और बेहद सस्ता रिचार्ज प्लान पेश किया है।
Airtel लेकर आया शानदार रिचार्ज प्लान, जानिए क्या है यूज़र्स के लिए दिवाली गिफ्ट!

त्योहारों के इस सीजन के दौरान टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए खास ऑफर्स प्रदान करती हैं। दरअसल इसी कड़ी में, देश की चर्चित टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) ने दिवाली के अवसर पर अपने यूजर्स को विशेष उपहार देने का मन बनाया है। जानकारी के अनुसार एयरटेल ने एक ऐसा बजट-फ्रेंडली प्लान लॉन्च किया है, जो बहुत ही कम कीमत में अधिक डेटा की सुविधा प्रदान करता है। वहीं इस प्लान के चलते ग्राहक कम खर्च में भी अधिक इंटरनेट का लाभ उठा सकेंगे।

दरअसल इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि यह बेहद सस्ता मिल रहा है। बता दें कि एयरटेल ने यह नया प्लान केवल ₹26 में पेश किया है, जो खासकर उन यूजर्स के लिए है जो अपनी दैनिक डेटा सीमा समाप्त होने के बाद अतिरिक्त डेटा की जरूरत महसूस करते हैं।

कम खर्च में मिलेगा एक दिन के लिए अधिक डेटा

जानकारी के अनुसार यह प्लान उन यूज़र्स के लिए भी बेहद लाभकारी है, जो अत्यधिक कम खर्च में एक दिन के लिए विशेष और अधिक डेटा चाहते हैं। दरअसल कई बार लोगों को वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स या सोशल मीडिया के बढ़े हुए उपयोग के लिए अतिरिक्त डेटा की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में इस प्लान के जरिए उन्हें सस्ती कीमत पर ज्यादा डेटा उपलब्ध होगा, जिससे उनकी जरूरतें पूरी हो सकेंगी।

मिलेंगे यह फायदे:

दरअसल एयरटेल का यह नया प्लान खासतौर पर उन उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद है, जो कम कीमत में अधिक डेटा की तलाश में रहते हैं। बता दें कि इस प्लान के तहत मात्र ₹26 में 1.5GB डेटा की सुविधा दी जा रही है, जिसकी वैधता 1 दिन तक रहेगी। दरअसल यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बहुत ही उपयोगी होने वाला है जो अपनी डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त डेटा की जरूरत महसूस करते हैं, जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स या सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल। जानकारी के अनुसार पहले ₹22 में 1GB डेटा देने वाला पैक मौजूद था, लेकिन अब ₹26 में 1.5GB डेटा प्रदान करके यह प्लान यूज़र्स के लिए और भी किफायती बन चुका है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews