Alert: अपने स्मार्टफोन से डिलीट करें ये 16 Apps! चोरी करते हैं ये आपका डेटा, बैटरी को भी नुकसान, यहाँ जानें

Alert: अपने स्मार्टफोन से डिलीट करें ये 16 Apps! चोरी करते हैं ये आपका डेटा, बैटरी को भी नुकसान, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। गूगल अक्सर प्ले स्टोर से उन एप्स को रिमूव करता है, जिससे यूजर्स को खतरा होता है। इस बार गूगल ने ऐसे 16 Apps को प्ले स्टोर से हटाया है। इन एप्स को बैटरी ड्रेन करने और डेटा चुराने के कारण हटाया गया है। McAfee के मुताबिक ये एप्स स्मार्टफोन की बैटरी को जल्दी खत्म करते हैं और डेटा भी चुराते हैं। McAfee की जानकारी के बाद ही गूगल ने प्ले स्टोर से इन खतरनाक एप्स को रिमूव करने का फैसला लिया है।

यह भी पढ़े…मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी, जबलपुर में छात्रों के भविष्य से हो रहा खिलवाड़; पढ़ें पूरी खबर

रिपोर्ट के मुताबिक यह एप्स किसी डिवाइस में इंस्टॉल होने के बाद एडिशनल कोड्स को डाउनलोड करते हैं और फ्रॉड को अंजाम देते हैं। और फिर इन्फेक्टेड एप्स को नोटिफिकेशन भेजते हैं, जिससे बैकग्राउंड में वेब पेज खुल जाता है। बिना यूजर्स की जानकारी ये एप्स स्मार्टफोन को दूसरे पेज से लिंक कर देते हैं और एड्स के नोटिफिकेशन आना शुरू हो जाता है। जिसके कारण स्मार्टफोन की बैटरी और डेटा खत्म होता है।

ये Apps गूगल प्ले स्टोर से हुए रिमूव

  • Currency Converter
  • High Speed Camera
  • BusanBus
  • Smart Task Manager
  • K-Dictionary
  • Flashlight+
  • EzDica
  • Quick Note
  • Ez Notes
  • Instagram Profile Downloader
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews