Amazon Great Freedom Festival Sale में शॉपिंग करने के लिए हो जाएं तैयार, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Amazon Great Freedom Festival Sale में शॉपिंग करने के लिए हो जाएं तैयार, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
Amazon Great Freedom Festival Sale : ऑनलाइन कंपनी जैसे अमेजॉन फ्लिपकार्ट हर साल त्योहारों के सीजन में सेल लेकर आते हैं। जिसके लिए ग्राहक बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार करते हैं। आज उनके लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अमेजॉन ने ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल का ऐलान किया है जो कि 5 अगस्त से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी। प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 1 दिन पहले यानी 4 अगस्त से उपलब्ध हो जाएगी। जिससे वह इस सेल का अधिक लाभ उठा सकते हैं।

इस उत्पादों पर मिलेगा छूट

इस सेल में आपको धांसू ऑफर्स और डिस्काउंट मिलेंगे। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, होम एप्लायंसेस, फैशन, ग्रोसरी, बुक्स, ब्यूटी प्रोडक्ट समेत कई वस्तुएं शामिल हैं। यह सेल आपके लिए सुनहरा मौके हो सकता हैं। इसलिए आज से ही वस्तुओं पर अच्छे डिस्काउंट पाने के लिए लिस्ट तैयार कर लें ताकि उस वक्त आप आसानी से इसका लाभ उठा सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सेल के दौरान आपको खरीदारी जल्दी करनी होगी क्योंकि उत्पादों के स्टॉक लिमिटेड हैं।

जानें क्या हैं ऑफर्स

इस सेल में SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से आपको 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, 30 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स की खरीदारी करने पर आपक अमेजन कूपन के जरिए 30% का डिस्काउंट मिलेगा जबकि स्पेशल डील और कॉम्बो प्रोडक्ट्स पर 40% तक की छूट दी जा रही है। वहीं, Amazon Freedom Sale 2023 में प्रोडक्ट्स की खरीदी पर 5 हजार रुपये तक का कैशबैक और अन्य रिवार्ड्स भी दिए जाएंगे।

इस प्रोडक्ट पर मिलेगी इतनी छूट

प्रोडक्ट्स छूट (% में)
फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स 50 से 80% तक की छूट
मोबाइल और एक्सेसरीज 40% तक की छूट
लैपटॉप, स्मार्टवॉच और हेडफोन 75% तक की छूट
होम, किचन और आउटडोर प्रोडक्ट्स 70% तक की छूट
टीवी और अप्लायंसेज 60% तक की छूट

अमेज़न मना रहा स्वतंत्रता दिवस का जश्न

अमेज़न इंडिया भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए Amazon Great Freedom Festival Sale का आयोजन कर रहा है। जिसमें सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट और डिस्काउंट्स मिलेगा। इस दौरान आप बहुत ही कम रेट पर आसानी से अपनी पसंदीदा चीजें खरीद सकते हैं। इसमें कंपनी द्वारा भारी मात्रा में बैंकों पर कैश, रिवॉर्ड आदि मिल रहे हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews