Amazon Prime ने दिया जोर का झटका, महंगी हुई मेंबरशिप, 67% बढ़ गई कीमत

Amazon Prime ने दिया जोर का झटका, महंगी हुई मेंबरशिप, 67% बढ़ गई कीमत

Amazon Prime Subscription Price Hike: अमेजन प्राइम का इस्तेमाल भारत की बड़ी आबादी करती है। इस ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर बॉलीवुड, हॉलीवुड, तमिल, कोरियन इत्यादि फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध होती हैं। यह लाखों भारतीय यूजर्स के लिए मनोरंजन का सोर्स बन चुका है। लेकिन कंपनी ने अब मेंबरशिप महंगी कर दी है। मंथली और तिमाही प्लान की कीमत में इजाफा कर दिया गया है। इस बात की अमेजन ने अपनी सभी प्राइम यूजर्स को मेल के जरिए दी है। अब यूजर्स को मंथली प्राइम मेंबरशिप के लिए करीब 67% अधिक भुगतान करना होगा।

इतना ही नहीं कंपनी ने 26 अप्रैल को यूजर्स को कीमतों में वृद्धि की घोषणा के साथ-साथ इसकी वजह भी बताई है। पहले मंथली प्लान 179 रुपये में उपलब्ध होता था, लेकिन अब इसकी कीमत 299 रुपये प्रतिमाह हो चुकी है। वहीं तिमाही प्लान की कीमत 459 रुपये की बजाए 599 रुपये कर दी गई है। यानि तिमाही प्लान में 31 फीसदी का इजाफा किया गया है।

हालांकि प्राइम मेंबर्स 15 जनवरी 2024 तक 299 रुपये की जगह 179 रुपये प्रति माह की कीमत में मंथली मेंबरशिप को ऑटो रिन्यू कर पाएंगे। ऑटो-भुगतान असफल होने पर यदि कोई प्राइम यूजर Auto-Renewable सहमति कैन्सल कर देते हैं, तो उन्हें मेंबरशिप को रिन्यू करने के लिए नई कीमत 299 रुपये का भुगतान मासिक प्लान के लिए करना होगा।

बता दें कि प्राइम मेंबरशिप के तहत यूजर्स को विभिन्न सुविधाओं का लाभ मिल्ट है। जिसमें सेम डे पर फ्री डिलीवरी, शॉपिंग इवेंट्स, एक्सक्लूसिव एक्सेस, 100 से अधिक मिलियन गानों का अनलिमिटेड एक्सेस, अमेजन म्यूजिक, अवॉर्ड विनिंग फिल्में-टीवी शो का एक्सेस, प्राइम रीडिंग इत्यादि शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews