Apps Alert: इन 12 ऐप्स में मिला खतरनाक Malware, तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Apps Alert: इन 12 ऐप्स में मिला खतरनाक Malware, तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Android Apps Alert: एंड्रॉयड डिवाइसेस को अक्सर स्कैमर्स अपना टारगेट बनाते रहते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 10 से अधिक ऐप्स में Fleckpe नाम के मालवेयर को पाया गया है। लिस्ट में ज्यादातर फोटो एडिटिंग और वॉलपेपर्स ऐप्स शामिल हैं। एक नई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

Kaspersky की एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल के पाबंदियों और सख्त वेरीफिकेशन प्रोसेस के बावजूद प्ले स्टोर के 12 ऐप्स में Trojan जैसे मालवेयर Fleckpe को पाया गया है। यह पिछले साल से एक्टिव हैं। इस खतरनाक सॉफ्टवेयर से कोडेड ऐप्स एंड्रॉयड डिवाइसेस का पर्सनल डेटा चुराते हैं, जिसमें बैंक अकाउंट डिटेल्स भी शामिल हैं ।

इन इन्फेक्टेड ऐप्स को अबतक 6 लाख से अधिक यूजर्स द्वारा इन्स्टॉल भी किया जा चुका है। जिसमें मलेशिया, थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया और पोलैंड के एंड्रॉयड यूजर्स शामिल हैं। यहाँ उन ऐप्स के नाम बताए गए हैं, जिसमें इस मालवेयर को पाया गया है।

  1. Microclip Video Editor
  2. Impression Pro Camera
  3. HD 4K Wallpaper
  4. GIF Camera Editor Pro
  5. Beauty Camera Plus
  6. Fingertip Graffiti
  7. Beauty Photo Camera
  8. Photo Camera Editor
  9. Beauty Slimming Photo Editor
  10. Fighting Android Malw
  11. Photo Effect Editor
  12. Night Mode Camera Pro
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews