Android Users Alert: एंड्रॉयड यूजर्स को सरकार ने किया अलर्ट, नुकसान से बचने के लिए जल्द करें ये काम

Android Users Alert: एंड्रॉयड यूजर्स को सरकार ने किया अलर्ट, नुकसान से बचने के लिए जल्द करें ये काम

Android Users Alert: सरकार ने एंड्रॉयड यूजर्स को अलर्ट जारी करते हुए उन्हें डिवाइस अपडेट करने किन सलाह दी है। हाल ही में CERT-In के ऑफिशयल वेबसाईट के मुताबिक एंड्रॉयड 11, एंड्रॉयड 12, एंड्रॉयड 12एल और एंड्रॉयड 13 के ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियाँ पाई गई है। जो डिवाइस पर भी असर करती है। इन खामियों के कारण डिवाइस को हैक करना बेहद आसान हो जाता है। जिसके बाद हैकर्स आपका पर्सनल डेटा चुरा कर उसका गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक  फ्रेमवर्क, कर्नेल, मीडियाटेक कंपोनेन्टस, कवाल्कॉम कंपोननट्स और गूगल प्ले सिस्टम अपडेट जैसी खामियाँ पाई गई है। इस खामियों इस वजह से ही आईटी मंत्रालय ने वल्नरेबोलिटी को हाई रिस्क रेटिंग दिया है। जिसके लेकर इंडियन कम्यूटर एमरजेन्सी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने निर्देश भी जारी किये हैं।

यूजर्स करें ये काम

एडवाइजरी जारी करते हुए आईटी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली सीईआरटी-इन की टीम ने एंड्रॉयड बेस्ड स्मार्टफोन यूजर्स को अपने डिवाइस को अपडेट करने की सलाह दी है। यदि अपने भी अपना स्मार्टफोन अपडेट नहीं किया है तो जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें। वरना भविष्य में यह आपके लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा सरकार ने फोन में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच इन्स्टॉल करने की सलाह भी दी है, जिसकी मदद से ये खामियाँ फिक्स होंगी।। आप वल्नरेबिलिटी लिस्ट को CERT-In की आधिकारिक वेबसाईट पर विज़िट करके देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews