Android Users Alert: एंड्रॉयड यूजर्स को सरकार ने दी चेतावनी, साइबर अटैक से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Android Users Alert: एंड्रॉयड यूजर्स को सरकार ने दी चेतावनी, साइबर अटैक से बचने के लिए तुरंत करें ये काम

Android Users Alert: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी किया है। यदि आप भी एंड्रॉयड 13 या अन्य वर्ज़न का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी के अंतर्गत आने वाली कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉयड के अलग-अलग वर्ज़न में खामियों को देखते हुए यूजर्स को चेतवानी दी है।

सरकार ने दी चेतावनी

CERT-In के मुताबिक एंड्रॉयड 13 और अलग-अलग खामियों का फायदा उठाकर साइबर अपराधी डिवाइसेस पर हमला कर सकते हैं और यूजर्स की पर्सनल जानकारी भी चुरा सकते हैं। अटैकर्स इन खामियों के जरिए स्मार्टफोन का कंट्रोल भी अपने हाथों में ले सकते हैं। साथ ही बैंकिंग डिटेल्स को चुराकर आपके खाते से भी पैसे चुरा सकते हैं। इतना ही नहीं अटैकर्स आपके फोन में किसी खतरनाक सॉफ्टवेयर को भी इंस्टोल कर सकते हैं। सरकार ने यह भी बताया कि एंड्रॉयड 10 से लेकर एंड्रॉयड 13 वर्ज़न के यूजर्स पर सबसे ज्यादा खतरा होता है। ये खामियाँ गूगल प्ले सिस्टम अपडेट्स, फ्रेमवर्क्स, कर्नल, एंड्रॉयड रनटाइमम, मीडियाटेक कंपोनेंट्स, सिस्टम कंपोनेंट्स और Qualcomm Closed Source कंपोनेंट्स में कमी आने पर होती है।

ऐसे करें बचाव

साइबर अटैक्स से बचने के लिए CERT-In ने एंड्रॉयड यूजर्स को अपने स्मार्टफोन को अपडेट करने की सलाह दी हो। गूगल ने भी सक्योरिटी पैच जारी किया है। यूजर्स “Settings” ऑप्शन में जाकर अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए “System” ऑप्शन के “System Update” को चुनें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews