Apps Alert: इस ऐप में मिला खतरनाक वायरस, गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया, आज ही कर दें डिलीट, ऐसे करें बचाव

Apps Alert: इस ऐप में मिला खतरनाक वायरस, गूगल ने प्ले स्टोर से हटाया, आज ही कर दें डिलीट, ऐसे करें बचाव

Apps Alert: जितनी तेजी से दुनिया में तकनीकी विकास हो रहा है, उतनी ही तेजी से धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहा है। दुनिया की बड़ी आबादी नए ऐप्स इन्स्टॉल करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का इस्तेमाल करते हैं। यूजर्स की सुरक्षा का ख्याल रखते हुए अक्सर Maleware से इन्फेक्टेड ऐप्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेता रहता है। कई लेवेल्स पार करने के बाद कोई भी ऐप प्ले स्टोर पर उपलब्ध होता है। लेकिन कभी-कभी ये प्रयास भी कम पड़ जाते हैं।

हाल ही में गूगल ने Play Store से iRecorder नामक स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऐप को हटा दिया है। इस ऐप में मैलवेयर मिलने के कारण यह कदम उठाया गया है। ये ऐप यूजर्स की जानकारी के बिना आसपास के ऑडियो को 15 मिनट में रिकॉर्ड कर सकता है और डेवलपर्स तक पहुंचाता है। अब तक इसे 50 हजार से ज्यादा बार इंस्टॉल किया जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2021 में आया था, इस वक्त इसमें कोई मैलवेयर नहीं मिला था। लेकिन अगस्त 2022 में इसे डेवलपर द्वारा अपडेट किया गया और मैलवेयर को जोड़ा गया।

ट्रैक हो सकता है लोकेशन

साइबर सुरक्षा फर्म ESET ने हाल ही में एक रिपोर्ट में iRecorder में Trojan मैलवेयर मिलने का खुलासा किया है। रिपोर्ट में यह भी बताया कि इस ऐप में AhMyth RAT पर आधारित 2 कोड का पता लगाया गया है। इस टूल के जरिए कई गलत इस्तेमाल किए जा सकते हैं। यूजर्स का कॉल लॉग्स, मैसेज और कॉन्टैक्ट्स फ़िल्टर हो सकता है। साथ ही लोकेशन ट्रैक हो सकता है। एसएमएस भेजने के साथ-साथ ऑडियो रिकार्ड भी किए जा सकते हैं।

करें ये काम

यदि आपके स्मार्टफो में यह ऐप तो तुरंत डिलीट कर दें। वरना आपकी सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है। यूजर्स प्राइवसी डैशबोर्ड पर जाकर अपने माइक्रोफोन Usage को जरूर चेक करें। किसी भी अविश्वसनीय प्लेटफ़ॉर्म से किसी भी ऐप को डाउनलोड ना करें। कंपनी द्वारा दिए गए स्क्रीन रिकार्डर का इस्तेमाल करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews