Apple कर रहा है फोल्डेबल स्क्रीन MacBook पर काम, जानें कब होगा लॉन्च

Apple कर रहा है फोल्डेबल स्क्रीन MacBook पर काम, जानें कब होगा लॉन्च

Apple Foldable MacBook: हाल ही में आए रिपोर्ट के मुताबिक ऐप्पल नए फोल्डेबल स्क्रीन मैकबुक पर काम कर रहा है। BusinessKorea के रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में कंपनी अपने नए मैकबुक से पर्दा हटा सकती है। Asus Zenbook Fold की तरफ जल्द ही मार्केट में ऐप्पल का मैकबुक भी दस्तक दे सकता है।

फिलहाल सैमसंग डिस्प्ले और LG डिस्प्ले जैसे कोरियन डिस्प्ले निर्माता लैपटॉप के लिए OLED पैनल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। एक तरफ जहां दोनों कंपनियां लैपटॉप के लिए फोल्डेबल OLED पैनल के बढ़ते डिमांड को ध्यान में रखते हुए उत्पादन की कोशिश में लगी हुई है। वहीं बाजार में Apple के एंट्री से काफी गहरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।

लैपटॉप के लिए फोल्डेबल स्क्रीन अभी भी एक नया कॉन्सेप्ट है, लेकिन लोगों में उत्साह पैदा करने के लिए काफी है। लैपटॉप में फोल्डेबल स्क्रीन होने के कारण डिवाइस की क्षमता पोर्टेबिलिटी और इस्तेमाल के लिए नई संभावनाएं देती है। फोल्डेबल स्क्रीन यूजर्स को वीडियो देखने के लिए बड़ी स्क्रीन का लाभ उठा सकते हैं।

अब तक Foldable MacBook को लेकर ऐप्पल ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। न ही डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आई है। रिपोर्ट की माने तो कंपनी वर्ष 2026 में फोल्डेबल मैकबुक को लॉन्च कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews