Apple ने दी iPhone यूजर्स को चेतावनी, भारत समेत 92 देशों में मंडराया “Spyware का खतरा, हैक हो सकता डिवाइस, देखें खबर

Apple iPhone Users Alert

Apple iPhone Users Alert: एप्पल ने आईफोन यूजर्स को किराये के Spyware को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह स्पाइवेयर उपभोक्ताओं के डिवाइस पर अटैक करते हैं। स्कैमर्स फोन हैक भी कर सकते हैं। एप्पल ने भारत समेत 92 देशों में स्पाइवेयर को लेकर लोगों को नोटिफिकेशन भेजा है।

एप्पल ने नोटिफिकेशन में क्या कहा?

नोटिफिकेशन में कहा गया है, “Apple को पता चला है कि आपको एक किराये के स्पाइवेयर हमले द्वारा टारगेट किया जा रहा है, जो आपके एप्पल आईडी से जुड़े फोन को दूर से प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। यह आपके फोन के डेटा को अनधिकृत रूप से प्राप्त करने की ओर ईशारा करता है।”

इन्हें बनाया टारगेट

एप्पल के मुताबिक ऐसे स्पाइवेयर नागरिक समाज संगठनों, प्रौद्योगिकी फ़र्मों और पत्रकारों द्वारा सार्वजनिक रिपोर्टिंग और रिसर्च से जुड़े लोगों को अपना टारगेट बनाता है। ऐसे ही स्पाइवेयर में से एक “एनएसओ ग्रुप का Peagasus” है।

नोटिफिकेशन को न करें इग्नोर

यदि आपके आईफोन में भी एप्पल ने नोटिफिकेशन भेजा तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। इस मामले में फौरन विशेषज्ञों की मदद लें। नॉन प्रॉफ़िट एक्सेस पर डिजिटल सुरक्षा हेल्पलाइन द्वारा प्रदान की जाने वाली त्वरित प्रतिक्रिया वाली इमरजेन्सी सिक्योरिटी असिस्टेंस की मदद ले सकते हैं।

इससे पहले भी आईफोन पर मंडराया था स्पाइवेयर का खतरा

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एप्पल ने आईफोन यूजर्स को स्पाइवेयर को लेकर आगाह किया है। वर्ष 2021 में भारत समेत 150 देशों में स्पाइवेयर का खतरा मंडराया था। जिसका लक्ष्य राजनीतिज्ञ और पत्रकार थे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews