
Apple के स्मार्टफोन हमेशा से ही ग्राहकों को बेहद पसंद आते हैं। दरअसल, इस कंपनी को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि, iPhone की कीमतें हमेशा ज्यादा होती हैं, जिसके चलते इसे खरीद पाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अब Apple अपने सबसे सस्ते बजट मॉडल को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। चलिए, इस खबर में जानते हैं इस फोन की पूरी जानकारी।
दरअसल, Apple अपने बजट स्मार्टफोन iPhone SE को अगले हफ्ते लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही इसी महीने इस फोन की शिपिंग भी शुरू की जा सकती है। ऐसे में, यदि आप iPhone खरीदना चाहते हैं और आपका बजट अधिक नहीं है, तो यह आपके लिए एक शानदार खबर हो सकती है।
कैसा होगा iPhone SE का डिज़ाइन?
रिपोर्ट के अनुसार, Apple इस फोन के लॉन्च के लिए कोई बड़ा इवेंट आयोजित करने की योजना नहीं बना रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गारमन के अनुसार, इस फोन को Apple की वेबसाइट पर ही पेश किया जा सकता है, ठीक उसी तरह जैसे हेलोवीन अपडेट लॉन्च किया गया था। इस नए iPhone SE का डिज़ाइन iPhone 14 जैसा हो सकता है। इसके अलावा, इस फोन में Face ID सपोर्ट, A18 चिपसेट और USB-C चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा। दरअसल, यूरोपीय संघ (EU) के नए कानून के तहत Apple को अपने चार्जिंग पोर्ट में बदलाव करना पड़ा है। यही कारण है कि iPhone 14 और पुराने SE मॉडल को बंद किया जा चुका है।
कब होगा लॉन्च?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका के कई स्टोर्स में iPhone SE का स्टॉक अब खत्म हो चुका है। ऐसे में, कयास लगाए जा रहे हैं कि Apple जल्द ही इस फोन का नया मॉडल लॉन्च कर सकता है। हालांकि, Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर यह मॉडल अभी भी उपलब्ध दिखाई दे रहा है, लेकिन इस मॉडल के रेड वेरिएंट और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की डिलीवरी में देरी देखी जा रही है। वहीं, भारत में iPhone की मांग तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE के साथ Apple Power Beats Pro 2 को भी 11 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

