क्या स्मार्टवॉच के शौकीन हैं आप? Pro Watch X है किफायती होने के साथ-साथ शानदार फीचर्स से भरपूर!

अगर आप स्मार्टवॉच लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की हो सकती है। दरअसल, इस खबर में हम आपको Pro Watch X के बारे में बता रहे हैं, जो किफायती होने के साथ-साथ शानदार फीचर्स के साथ बाजार में लॉन्च की गई है। इस खबर में हम आपको इस स्मार्टवॉच के बेहतरीन फीचर्स और कीमत की जानकारी देने जा रहे हैं।
क्या स्मार्टवॉच के शौकीन हैं आप? Pro Watch X है किफायती होने के साथ-साथ शानदार फीचर्स से भरपूर!

अगर आप स्मार्टवॉच के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद शानदार हो सकती है। दरअसल, Lava के सब-ब्रांड Pro Watch ने भारतीय बाजार में एक शानदार स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच किफायती कीमत और शानदार फीचर्स के साथ आती है, जो ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है।

दरअसल, Pro Watch X को खासतौर पर आधुनिक टेक्नोलॉजी और शानदार डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस स्मार्टवॉच में VO2 Max मेजरमेंट और बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो इसे अन्य स्मार्टवॉच से अलग बनाते हैं।

Pro Watch X के शानदार फीचर्स

अगर स्मार्टवॉच के फीचर्स की बात करें तो कंपनी का दावा है कि यह वॉच 360 डिग्री फिटनेस सूट के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच में बॉडी एनर्जी मॉनिटरिंग, हार्ट रेट वैरिएबिलिटी और VO2 Max जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, यह घड़ी VO2 Max मेजरमेंट के चलते कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस पर फोकस करती है। इस घड़ी की मदद से आप हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट, रनिंग और साइकलिंग जैसी गतिविधियों का डेटा एनालाइज कर सकते हैं। कंपनी ने इस घड़ी को विशेष रूप से एथलीट्स और फिटनेस से जुड़े लोगों के लिए डिजाइन किया है। इसके अलावा, इस घड़ी में Find My Watch, फोन इवेंट रिमाइंडर और 110 से अधिक कस्टमाइजेबल वॉच फेस दिए गए हैं।

जानिए डिजाइन और कीमत

Pro Watch X के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस वॉच में 1.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 500 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इस घड़ी में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा, यह वॉच 6-एक्सिस मोशन सेंसर, कंपास और इन-बिल्ट GPS जैसी सुविधाओं के साथ आती है। यह घड़ी वॉटरप्रूफ भी है, और इसे IP68 रेटिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह घड़ी एक बार फुल चार्ज करने पर 8 से 10 दिन तक चल सकती है। कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस घड़ी की कीमत ₹4,499 रखी है। यानी बेहद कम दाम में शानदार फीचर्स वाली यह स्मार्टवॉच ग्राहकों को एक बेहतरीन विकल्प दे सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews