Audi भारत में इस कंपनी के साथ मिलकर लाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी से बना रिक्शा, जाने

Audi भारत में इस कंपनी के साथ मिलकर लाएगी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी से बना रिक्शा, जाने

ऑटोमोबाईल, डेस्क रिपोर्ट। Audi-Nunam e-Rickshaw:- पेट्रोल और डीजल की महंगाई से ऑटोमोबाईल सेक्टर पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है। लेकिन इसके वजह से इलेक्ट्रिक व्हीकल का ट्रेंड भी शुरू हो चुका है। भारत की कई कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल को बनाने में जुट चुकी है। आने वाले कुछ सालों में भारत के सड़कों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल बहुत सारे नजर आएंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल पर्यावरण के लिए भी अच्छा होता है।

यह भी पढ़े … मध्यप्रदेश : नगर सरकार में क्रिमिनल की NO-ENTRY, दिग्विजय ने बताया इसे BJP का स्वांग

इसी सोच की ओर एक कदम बढ़ाते प्रसिद्ध ऑटोमोबाईल कंपनी Audi भारतीय रिक्शा को इलेक्ट्रिक वाहन का रूप देने की कोशिश में जुट चुकी है। अपने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए Audi और Nunam ने एक दूसरे से पार्ट्नर्शिप की है। दोनों कंपनी द्वारा शुरू किया गया यह स्टार्टअप Nunam इलेक्ट्रिक रिक्शा और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी देगा।

यह भी पढ़े… Poco F4 और Poco X4 GT के कीमत पर से उठा पर्दा, कम दाम में अच्छे फीचर्स, जाने कीमत और फीचर्स

इस प्रोजेक्ट में पुरानी इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी को रिक्शा में फिट किया जाएगा। यह बैटरी ऑडी की इलेक्ट्रिक व्हीकल में इस्तेमाल की गई होगी। साथ ही Nunam ई-रिक्शा के लिए ग्रीनर चार्जिंग स्टेशन भी बनवाएगी। इस साल जर्मनी में होने वाले ग्रीनटेक फेस्टिवल में Audi-Nunam के इस कान्सेप्ट को पेश किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews