Bajaj भारत में ला रही है सस्ती बाइक, दमदार माइलेज, आकर्षक डिजाइन, जानें डिटेल्स

Bajaj भारत में ला रही है सस्ती बाइक, दमदार माइलेज, आकर्षक डिजाइन, जानें डिटेल्स

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द ऑटोमोबाइल मार्केट में Bajaj अपनी नई बाइक पेश करने वाला है। यह बाइक डीलर तक भी पहुँचने लगी है और बहुत जल्द इसकी बिक्री शुरू होगी। इस बाइक का नाम CT125X है। कहा जा रहा है कि इस बाइक को खासकर कंप्यूटर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया। यह बाइक ना सिर्फ दिखने में बेहतरीन और बल्कि इसका माइलेज भी अच्छा होना चाहिए। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बाइक भी कीमत भी किफायती होगी।

यह भी पढ़े… SSC Recruitment: JE पदों के लिए निकली भर्ती, 1 लाख रुपये तक की सैलरी, यहाँ जानें आयु-पात्रता

नई CT125X का डिजाइन और लुक काफी हद्द तक CT110X कि तरह है। हालांकि इसमें कुछ अपडेट किए गए हैं। इसमें यूएसबी चार्जर और न्यू ग्राफिक्स जोड़ी गई है। हाल ही में CT125X को डीलरशिप पर देखा गया है। इसका एक वीडियो भी यूट्यूब पर नजर आया है, जिसमें बाइक के नाम और डिजाइन का खुलासा हुआ है। यदि आप भी सस्ते में बाइक खरीदने के सोच रहे हैं तो बजाज कि यह नई बाइक आपके लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।

CT125X के चार कलर वेरिएन्ट उपलब्ध हो सकते हैं। ब्लैक शेड और रेड शेड के अलावा आपको शोरूम में दो नए कलर भी दिख सकते हैं: डुअल-टोन ग्लॉसी ब्लैक और ग्रीन शेड। CT110X के मुकाबले CT125X में सबसे बड़ा बदलाव इसकी नई सीट डिजाइन और हैन्डलबार क्लैंप पर लगा यूएसबी चार्जर है। बात बाइक के अन्य फीचर्स कि करें तो CT125X के टायर नॉर्मल है। इसकी कीमत 80 हजार रुपए के आसपास हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews