Diwali के लिए बैंकों का गिफ्ट, इलेक्ट्रिक कार के लिए लोन लीजिये और ब्याज में पाइये स्पेशल छूट

Diwali के लिए बैंकों का गिफ्ट, इलेक्ट्रिक कार के लिए लोन लीजिये और ब्याज में पाइये स्पेशल छूट

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars) बाजार में बढ़ते कस्टमर के रुझान को देखते हुए अब बैंक भी इस मैदान में आ रहे हैं, चौंकिए नहीं? बैंक के मैदान में आने से मतलब ये है कि अब बैंक भी इलेक्ट्रिक कार को खरीदने के लिए लोन लेने वालों को कम ब्याज पर लोन (Low interest rate bank loan for electric car) दे रहे हैं।  दीवाली पर अपने कस्टमर्स के लिए कुछ बैंकों ने अपने इस गिफ्ट की घोषणा की है।

दिवाली का सीजन चल रहा है , मार्केट में ऑफर्स की धूम मची हुई है, ऐसे में भला बैंक कहा पीछे रहने वाले थे। देश के  कुछ बड़े बैंकों ने अपने ग्राहकों के फायदे के लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ब्याज दरों में स्पेशल छूट देने की घोषणा की है।  ये ब्याज दर अन्य लोन की ब्याज दर से कम होगी।

ये भी पढ़ें – Share Market : शुरुआत लाल निशान के साथ हुई, हरे निशान पर बंद हुए Sensex और Nifty

इलेक्ट्रिक कार मार्केट के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए स्टेट बैंक और इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे बड़े बैंक सामने आये हैं, इन बैंकों ने पेट्रोल और डीजल कार पर दिए जा रहे लोन की तुलना में सस्ती ब्याज दर पर लोन देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें – Nokia ने Reliance Jio से की ये बड़ी डील, विश्व स्तर पर तैयार होगा 5G Network Service

मार्केट रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा इलेक्ट्रिक कारों के लिए जो लोन दे रहा हैं। वो पेट्रोल-डीजल वाली कार के लोन के मुकाबले 0.25 प्रतिशत तक सस्ता हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का इलेक्ट्रिक कार लोन पेट्रोल-डीजल कार लोन के मुकाबले 0.20 प्रतिशत कम रेट पर मिल रहा है। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक भी ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल लोन के मुकाबले काम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रहा है।  इसके अलावा कुछ अन्य बैंक इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर कुछ दूसरे फायदे भी दे रहे हैं।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, दो पहिया वाहन निर्माता कंपनियों से लेकर चार पहिया वाहन बनाने वाली कंपनियां अब इलेक्ट्रिक मार्केट में आ रही है और लगातार अपने अपग्रेड इलेक्ट्रिक कार मॉडल, SUV, XUV , स्कूटर, कार्गो व्हीकल लांच कर रही है। सरकार भी इसकी सेल बढ़ाने के लिए बेनिफिट्स दे रही है जिससे इन ईको फ्रेंडली व्हीकल से पर्यावरण को सुरक्षित किया जा सके।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews