BMW ला रहा है अपनी नई सुपर इलेक्ट्रिक कार! खास होंगे इसके फीचर्स, जानें यहाँ

BMW ला रहा है अपनी नई सुपर इलेक्ट्रिक कार! खास होंगे इसके फीचर्स, जानें यहाँ

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी BMW इलेक्ट्रिक व्हीकल के रेंज में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बहुत जल्द कंपनी मार्केट में अपनी नई सुपर इलेक्ट्रिक कार को पेश कर सकती है। दूसरी तरफ ऑडी भी अपने R8 का इलेक्ट्रिफिकेशन करने की तैयारी कर रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कंपनी की Halo कार होगी, जो इलेक्ट्रिक सुपरकार के तौर पर मार्केट में अपना दबदबा बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़े…LG Ultra PC लैपटॉप हुआ लॉन्च, हल्का वजन, स्टाइलिश डिजाइन, इतनी है कीमत, यहाँ जानें

यह नई कार का आर्कीटेक्चर “Neue Klasse” प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है, जो क्वाड मोटर इलेक्ट्रिक सुपरकार को सपोर्ट करेगा। साथ ही यह 1,341hp कुल पॉवर आउट्पुट दे पाएगा। यह भी कहा जा रहा है की बीएमडबल्यू की यह कार बीएमडबल्यू के Vision M Next का परफेक्ट और अपग्रेडेड वर्ज़न होगा, इस कार का कान्सेप्ट साल 2019 में सामने आया था। बात इस नए सुपर इलेक्ट्रिक कार के फीचर्स की करें तो कार का प्रत्येक मोटर एक व्हील के पावर्ड होगी, जो इस कार को ऑल व्हील ड्राइव के लिए सक्षम बनाता है। हालांकि इस कार के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि इसके निर्माण का बजट काफी अधिक हो सकता है।

यह भी पढ़े…सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV इस दिन होगी लॉन्च!, जानिए फीचर्स

रिपोर्ट्स की माने तो Neue Klasse को हाई परफॉरमेंस को सपोर्ट करने के लिए बनाया गया। इसका इस्तेमाल बीएमडबल्यू के M व्हीकल में किया गया है। यह नई कार हाई वोल्टेज बैटरी फ्लेक्सीबीलीटी के साथ सुपर एफिसिएन्ट मोटर को भी सपोर्ट करेगी। मार्केट में बीएमडबल्यू Neue Klasse पर आधारित सुपर कार साल 2025 तक एसयूवी और Sedan के साथ 3 सेगमेंट में एंट्री ले सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews