केंद्रीय पेंशनर्स इस ऐप का करें इस्तेमाल, एक क्लिक में घर बैठे मिलेगी सारी जानकारी

app

Central Pensioners Use this APP: केंद्र सरकार से जुड़े कर्मचारियों के लिए महत्त्वपूर्ण खबर है। दरअसल, पिछले साल केंद्रीय पेंशन लेखा कार्यालय ने केंद्रीय सिविल पेंशनर्स के लिए इन हाउस मोबाइल एप्लीकेशन DIRGHAYU ऐप को लॉन्च किया गया था। पेंशनभोगी को अपने बीते 24 पेंशन पेमेंट ट्रांजैक्शन देखना हो, पेंशन स्लिप डाउनलोड करनी हो या पेंशन संबंधी अन्य जानकारी जाननी हो तो इस ऐप के तहत मिल जाएगी। इस ऐप का इस्तेमाल कर केंद्रीय पेंशनर्स को कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घर बैठे एक ही क्लिक में आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। आइए DIRGHAYU ऐप के बारे में विस्तार से आपको बताते हैं।

DIRGHAYU App

ऐसे मिलेगी जानकारी

  • सबसे पहले इस ऐप पर आपको पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) के आधार पर पेंशनर्स का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • इसके बाद वहां आपको जन्मतिथि से लेकर रिटायरमेंट तक की सारी जानकारी उसमें दर्ज करनी होगी
  • इस ऐप पर अगर कोई शिकायत रजिस्टर्ड करवाएं हैं तो आप उसे आसानी से ट्रैक कर सकते हैं
  • इस ऐप पर आपको पेंशन से लेकर मासिक बैंक अकाउंट स्टेटमेंट संबंधी सभी जानकारी को देख सकते हैं।
  • इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन के आखिरी चरण में आपको मोबाइल में आने वाले ओटीपी से अकाउंट वेरीफाई करना होगा जिसके पास आपकी सेवाएं शुरू हो जाएगी।

ये है PPO

दरअसल हर पेंशनर्स को PPO की सुविधा मिलती है जोकि 12 अंक का यूनिक कोड होता है। आप इस नंबर को www.epfindia.gov.in पर लॉगिन कर हासिल कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews