Citroen की पहली इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी भारत में लॉन्च, डेट हुई कन्फर्म, होगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें

Citroen की पहली इलेक्ट्रिक कार जल्द होगी भारत में लॉन्च, डेट हुई कन्फर्म, होगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। फ़्रांस की प्रसिद्ध व्हीकल कंपनी Citroen भारत में अपने पहले और नए इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में कंपनी ने Citroen C3 स्मॉल एसयूवी को लॉन्च किया है और अब कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार को भारत के लिए कन्फर्म कर दिया है। इस हफ्ते यह नई कार भारत के बाजारों के लिए पेश की जाएगी। 29 सितंबर को कंपनी अपनी नई और पहली इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटाएगा। आज कंपनी ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। हालांकि इससे पहले यह कहा जा रहा था की कार की पेशकश साल 2023 में होगी।

यह भी पढ़े…Sarkari Naukari: विभिन्न विभागों में निकली 30 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें डीटेल

यह कार कॉमन मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और भारत में मौजूदा कई इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर देगी। इसकी कीमत भी किफायती होगी। कार से जुड़ी कोई खास जानकारी अबतक सामने नहीं है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीज़र जारी किया है, जिसमें कंपनी ने कार का नाम भी नहीं बताया है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी स्पॉट किया गया है, जो जुलाई में लॉन्च होने ICE वर्ज़न से मिलता-जुलता है। यह नई इलेक्ट्रिक भारत में टाटा Tiago ईवी को टक्कर देगी, जो भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।

यह भी पढ़े…Infinix Zero Ultra 5G इस दिन होगा लॉन्च, मिलेगा 200MP का कैमरा, किफायती होगी इसकी कीमत, यहाँ जानें

हाल ही में Citroen ने चार इलेक्ट्रिक कारों की पेशकश ग्लोबल मार्केट में की थी, जिसमें टू सीटर Ami, C4 इलेक्ट्रिक एसयूवी और दो MPV शामिल हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है की नई C3 इलेक्ट्रिक कार 50kWh बैटरी के साथ आयेगी, जो एक बार चार्ज होने पर 350 किलोमीटर तक चल पाएगी। इस कई इलेक्ट्रिक के अन्य फीचर्स और कीमत को जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी कार से जुड़ी जानकारी का खुलासा कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews