OnePlus Pad जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत से हटा पर्दा, iPad 9th Gen को देगा टक्कर

OnePlus Pad जल्द होगा भारत में लॉन्च, कीमत से हटा पर्दा, iPad 9th Gen को देगा टक्कर

OnePlus New Tablet: भारत में बहुत जल्द वनप्लस का नया टैबलेट लॉन्च होने जा रहा है। यूरोप, US और UK में OnePlus Pad का प्री-ऑर्डर भी शुरू हो चुका है। कंपनी ने 25 अप्रैल को कीमत और अन्य जानकारी का खुलासा करने की घोषणा भी कर दी है। भारत में पैड की कीमत को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने मुताबिक टैबलेट की कीमत भारत में 30 हजार रुपये से 32 हजार तक रुपये तक हो सकती है। अप्रैल में टैबलेट की लॉन्चिंग होगी। टिप्सटर से प्रोडक्ट नेम, मिनिमम ट्रांजैक्शन वैल्यू और इंसटेंट बैंक अकाउंट की जानकारी एक इमेज शेयर करते हुए दी है। यह भी कहा जा रहा है कि 2000 रुपये के डिस्काउंट के साथ पैड की कीमत 23,000 रुपये तक हो सकती है। ऑफर पीरियड 28 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। उम्मीद है कि 25 अप्रैल को टैब की असली कीमत सामने आयेगी।

बात OnePlus Pad के फीचर्स की करें तो डिवाइस 11 इंच एलसीडी डिस्प्ले 2.8k रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। इसमें 9,510mAh की बैटरी यूनिट और 67W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसे डायमेंनसीटी 900 SoC से लैस किया गया है। साथ में 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है।

यूजर्स के लिए वनप्लस पैड शानदार विकल्प बन सकता है। यह मार्केट में मौजूदा शिओमी पैड 5 , iPad 9th Gen , सैमसंग गैलक्सी टैब एस 7 एफई को कड़ी टक्कर दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews