DDOS Attack: जानें किस वजह से बंद हुए थे इंस्टाग्राम और फेसबुक, क्या है DDOS अटैक, यहां पढ़े पूरी खबर

DDOS Attack: जानें किस वजह से बंद हुए थे इंस्टाग्राम और फेसबुक, क्या है DDOS अटैक, यहां पढ़े पूरी खबर

DDOS Attack: आपको बता दें की यह सब एक DDOS हमले की वजह से हुआ था। लेकिन अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा की आखिर DDOS हमला क्या होता है? तो चलिए आज हम आपको इस लेख में इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले है। दरअसल मंगलवार रात को जब लोगों ने इन ऐप्स को रोजाना की तरह चलाने की कोशिश की तो भारत के साथ-साथ पूरी दुनियाभर के लाखों लोगों को इसमें समस्याओं का सामना करना पड़ा। दरअसल जब भी किसी ने ऐप्स को ओपन करने की कोशिश की तो उन्हें अकाउंंट्स से बाहर कर दिया गया।

हालांकि तकरीबन 1 घंटे के बाद इन ऐप्स की सर्विस फिर से शुरू हो गई थी। लेकिन सवाल यह है की कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन प्लेटफॉर्म पर इतने बड़े आउटेज का क्या कारण था? हालांकि इस बड़ी घटना पर कई विशेषज्ञों ने अपना ओपिनियन दिया। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि यह सब DDOS अटैक के चलते हुआ था, मगर सवाल तो यहीं है की आखिर ये DDOS अटैक होता क्या है?

क्या होता है DDOS अटैक?

दरअसल विशेषज्ञों के अनुसार DDOS हमले के कारण ऐसा हुआ है। उनका कहना है की जब बहुत सारे लोग एक साथ लॉगिन करने की कोशिश करते है तो ऐसे में इस तरह के साइबर हमले होते है। दरअसल यह उसकी तय क्षमता से बहुत ज्यादा लॉगिन हो जाती है। वहीं एक्सपर्ट्स की माने तो इतना ही नहीं, इतनी संख्या में जब लॉगिन करते है तो इसमें ज्यादातर यूजर फेक भी होते हैं। जानकारी के मुताबिक यह DDOS अटैक BOTS के जरिए किए जाते हैं, जिसमे एक तरह का कंप्यूटर रोबोट लगा होता हैं। दरअसल इसे ही साइबर टर्म में यूजर अटैक भी कहा जाता है। यह सिस्टम को हैंग कर देता है और फिर यह हाल होता है।

व्हाट्सऐप पर नहीं हुआ इसका असर:

हालांकि मंगलवार रात जब इन ऐप्स पर लोगों ने परेशानियों का सामना किया तब मेटा का ही व्हाट्सप्प ठीक तरह से काम कर रहा था। जानकारी दे दें की भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मेटा की फेसबुक और इंस्टा की सर्विस बंद हो गई थीं। दरअसल इस दौरान कई लोगों की शिकायत थी की ये दोनोें सोशल नेटवर्क चलाने पर खुद ही लॉगआउट हो जा रहे थे। हालांकि इस दौरान कई लोगों द्वारा सेशन एक्सपायर होने की बात कही गई।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews