Hindi News

Elon Musk ने X पर बदला अपना नाम, ‘Gorklon Rust’ के पीछे छिपा है AI और क्रिप्टो का गेम?

Written by:Ronak Namdev
Published:
Elon Musk ने एक बार फिर X (Twitter) पर अपना यूज़रनेम बदलकर सबको चौंका दिया है। इस बार उन्होंने खुद को 'Gorklon Rust' कहा है। जानिए इस अजीब से नाम के पीछे क्या कहानी है क्या ये सिर्फ मज़ाक है या किसी नए टेक या क्रिप्टो प्लान की तैयारी?
Elon Musk ने X पर बदला अपना नाम, ‘Gorklon Rust’ के पीछे छिपा है AI और क्रिप्टो का गेम?

Elon Musk को ट्विटर पर मज़ेदार और चौंकाने वाले बदलाव करने के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार उनका नया यूज़रनेम ‘Gorklon Rust’ कुछ ज्यादा ही चौंकाने वाला लग रहा है। ये नाम पहली बार सुनने में ही साइंस फिक्शन जैसा लगता है और इसमें टेक्नोलॉजी के कई इशारे छुपे हैं। Musk इससे पहले ‘Kekius Maximus’ और ‘Harry Bolz’ जैसे नाम भी रख चुके हैं, लेकिन ‘Gorklon Rust’ इन सबसे अलग और कुछ बड़ा संकेत देता दिख रहा है।

दरअसल Elon Musk का नया नाम दरअसल उनकी कंपनी xAI और उसके AI चैटबॉट ‘Grok’ से जुड़ा हो सकता है। नाम में ‘Gorklon’ शब्द के दो हिस्से हैं ‘Grok’ जो कि उनका बनाया हुआ AI है और ‘klon’ जो शायद ‘clone’ का संकेत देता है। इसका मतलब हो सकता है कि मस्क एक नया AI या Grok का अपग्रेडेड क्लोन बना रहे हों।

ये भी हो सकता है कारण

वहीं दूसरी ओर, ‘Rust’ एक प्रोग्रामिंग भाषा है जो आज की तेजी से बढ़ती टेक इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर है और Musk की कंपनी xAI भी इसे अपने टूल्स में यूज़ करती है। यानी पूरा नाम ‘Grok + Clone + Rust’ एक संभावित नए AI प्रोजेक्ट की तरफ इशारा करता है। हो सकता है Musk अपने नए AI मॉडल Grok 3.5 को Rust पर आधारित किसी खास प्लेटफॉर्म पर लॉन्च करने वाले हों।

क्रिप्टोकरेंसी से क्या कोई कनेक्शन है?

जहां कुछ लोग इसे सिर्फ मस्क का नया सोशल मीडिया स्टंट मान रहे हैं, वहीं कई लोगों का मानना है कि इसके पीछे एक क्रिप्टो स्ट्रैटजी भी हो सकती है। दरअसल, ‘Gork’ नाम का एक मीम कॉइन पहले से ही Solana ब्लॉकचेन पर एक्टिव है। हाल ही में Musk ने X पर ‘Gork’ नाम के एक अकाउंट को टैग किया था, जो कि ‘Grok’ से मिलता-जुलता है, लेकिन मज़ाकिया और व्यंग्य भरे पोस्ट करता है। इस कदम से माना जा रहा है कि मस्क इस मीम कॉइन को चर्चा में लाना चाहते हैं। उन्होंने पहले भी Dogecoin और Floki जैसे मीम कॉइन्स को सपोर्ट कर चर्चा बटोरी थी। इसलिए इस नए नाम के पीछे क्रिप्टो मार्केटिंग का एंगल भी हो सकता है।

Grok की कहानी जानें

दरअसल मस्क अपने सोशल मीडिया प्रेजेंस को एक अंदाज की तरह इस्तेमाल करते हैं कभी मज़ाक के लिए, कभी मार्केट को प्रभावित करने के लिए। ‘Grok’ नाम उन्होंने नवंबर 2023 में तब इस्तेमाल किया जब उन्होंने OpenAI और ChatGPT को टक्कर देने वाला AI बॉट लॉन्च किया। ये नाम उन्होंने मशहूर साइंस फिक्शन किताब The Hitchhiker’s Guide to the Galaxy से लिया था, जहां ‘Grok’ का मतलब होता है किसी चीज़ को गहराई से समझना।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews