Elon Musk ने Twitter में किए नए बदलाव, फर्जी अकाउंट्स पर लगेगी लगाम, ब्लू टिक पर भारी पड़ेगी एक गलती

Elon Musk ने Twitter में किए नए बदलाव, फर्जी अकाउंट्स पर लगेगी लगाम, ब्लू टिक पर भारी पड़ेगी एक गलती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एलन मस्क (Elon Musk) इन दिनों ट्विटर (Twitter) को लेकर की जा रही नई नई घोषणाओं के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने अब तक कई बड़े फैसले ले लिए हैं और कई अधिकारियों को कंपनी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है। आज एक बार फिर उन्होंने ट्वीट करते हुए कुछ बड़े बदलावों के बारे में बात की है। ट्वीट में एलन मस्क ने टि्वटर अकाउंट के सस्पेंड होने से जुड़ी जानकारी साझा की है।

ट्वीट करते हुए उन्होंने पैरोडी अकाउंट और यूजर के नेम चेंज करने को लेकर बनाए गए नए नियमों के बारे में जानकारी दी है। ट्वीट करते हुए एलन मस्क ने कहा कि हर ऐसा अकाउंट जो अपनी पहचान बदलता है उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि अगर कोई पैरोडी अकाउंट है तो उस पर साफ तौर पर यह मेंशन किया जाना जरूरी है। इस फैसले के बाद फर्जी अकाउंट्स पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्विटर ने इस बारे में पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी और अब वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है अब किसी भी तरह की चेतावनी नहीं मिलेगी।

Must Read- Ujjain: हरिहर मिलन के दौरान टली बड़ी दुर्घटना, मकान में लगी आग, पुलिस ने चलाई लाठियां

अपने ट्वीट में एलन मस्क ने इस बारे में जानकारी दी है कि अकाउंट का नाम बदलने की वजह से यूजर के ब्लू टिक पर असर होने वाला है। इसके पहले भी ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर चार्ज किए जाने का ऐलान किया जा चुका है। ऐप्पल स्टोर में भी ब्लू वेरिफिकेशन के लिए चार्ज लिए जाने की अपडेट जारी कर दी गई है।

एलन मस्क द्वारा ब्लू टिक के लिए पैसे चुकाए जाने का ऐलान करने के बाद इसका विरोध भी किया गया। लेकिन इन बातों पर ध्यान ना देते हुए कनाडा, यूएस, यूके और न्यूजीलैंड में सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू कर दी गई है। इसके अलावा ब्लू टिक के साथ डायरेक्ट मैसेज फीचर के लिए भी पैसे चार्ज किए जाने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews