WhatsApp पर आ रहा है Email लॉग-इन फीचर, बढ़ेगी सुरक्षा, मिलेंगे कई फायदे, यहाँ जानें

WhatsApp पर आ रहा है Email लॉग-इन फीचर, बढ़ेगी सुरक्षा, मिलेंगे कई फायदे, यहाँ जानें

WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप अक्सर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लाता है। मेटा के स्वामित्व के अंतर्गत आने वाला सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक नया फीचर लाने की तैयारी में जुटा है। कुछ बीटा यूजर्स के लिए एनिमेटेड अवतार (Animated Avatar) फीचर को रोल आउट कर दिया गया है। अब कंपनी नए ईमेल लॉग इन फीचर (WhatsApp Email Log In Feature) पर काम कर रहा है।

ऐसे बढ़ेगी सुरक्षा

नए ईमेल लॉग इन फीचर के जरिए ऐप पर यूजर्स के प्राइवसी और सिक्योरिटी का लेयर बढ़ेगा। हैकिंग और स्कैम से प्रोटेक्शन मिलेगा। इस सुविधा के तहत यूजर्स को अकाउंट वेरीफिकेशन के लिए ईमेल एड्रेस की जरूरत पड़ेगी। WABetaInfo के मुताबिक यह सुविधा ऑप्शनल होगी। फिलहाल, ऐप पर अकाउंट फोन नंबर से लिंक्ड होता है। एक बार नंबर या फोन खो जाने पर अकाउंट को लेकर खतरा भी बढ़ जाता है। यदि ऐसे में ईमेल से अकाउंट लिंक होगा तो परेशानी थोड़ी कम होगी। आप आसानी से ईमेल के जरिए दूसरे डिवाइस में व्हाट्सऐप अकाउंट को लॉग-इन कर पाएंगे।

पिन सेटिंग के ईमेल आइडी का विकल्प

बता दें कि वर्तमान में व्हाट्सऐप पर PIN सेटअप के दौरान ईमेल एड्रेस का ऑप्शन अकाउंट के लिए दिया है। जिसके तहत पिन भूल जाने अब लिंक्ड ईमेल आइडी पर रीसेट करने का विकल्प प्रदान किया जाता है। इस फीचर को लेकर अधिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा सभी व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews