फेसबुक और इंस्टाग्राम एक बार फिर तीन घंटे के लिए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे हैं लॉगिन

फेसबुक और इंस्टाग्राम एक बार फिर तीन घंटे के लिए डाउन हुए , सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक मंगलवार (25 मार्च) को भारत में शाम 6.30 बजे से डाउन हैं। काफी सारे यूजरस को लॉगिन करने में हो रही परेशानी , मेटा ने नहीं दिया अब तक कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट
फेसबुक और इंस्टाग्राम एक बार फिर तीन घंटे के लिए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे हैं लॉगिन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम एक बार फिर भारत समेत कई सारे देशों में डाउन हुए। यूजर्स को लॉगिन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई यूजर्स न तो अपनी फीड को रिफ्रेश कर पा रहे हैं और न ही कमेंट देख पा रहे हैं। आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की लगातार शिकायतें आ रही हैं।

आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफार्म के मुताबिक, दुनिया भर में इंस्टाग्राम और फेसबुक के कई यूजर्स को अपने अकाउंट को लॉगिन करने और अपनी फीड को रिफ्रेश करने में काफी समस्या आ रही हैं। काफी सारे यूजर्स तो ऐसे हैं जिन्हें अपनी फीड तक नहीं दिख रही है या वे कमेंट नहीं पढ़ पा रहे हैं।

वेबसाइट और एप्लीकेशन दोनों में ही आ रही है समस्या

Down Detector, जो कि आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म है, वहां पर काफी सारे यूजर्स ने यह बताया कि उन्हें वेबसाइट के साथ-साथ ऐप में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर 52% लोग कनेक्शन में समस्या का सामना कर रहे हैं, वहीं 27% लोग लॉगिन करने में और 21% लोग सर्वर डाउन होने की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं, फेसबुक यूजर्स को सबसे ज्यादा सर्वर कनेक्शन से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। हालांकि, मेटा ने इस आउटेज पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

6 दिन पहले भी डाउन हुए थे यह प्लेटफॉर्म

आपको बता दें, यह समस्या कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी 19 मार्च को दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर यूजर्स को सर्वर डाउन की समस्या का सामना करना पड़ा था। 2021 में तो फेसबुक, इंस्टाग्राम के साथ-साथ व्हाट्सएप भी करीब 6 घंटे तक सर्वर डाउन की समस्या से जूझ रहे थे। 2019 में भी ये प्लेटफॉर्म करीब 9 घंटे तक आउटेज में रहे ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews