क्या बंद हो जाएगा facebook और इंस्टाग्राम ? जाने क्या है पूरा मामला..

क्या बंद हो जाएगा facebook और इंस्टाग्राम ? जाने क्या है पूरा मामला..

नई दिल्ली , डेस्क रिपोर्ट । गुरुवार को सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को मेटा की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक , कंपनी को डेटा नियमों के कारण , यूरोप में इंस्टाग्राम और फेसबुक को संचालित करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है ,  शायद यूरोप में मेटा को बंद कर दिया जायेगा । बता दे कि अब तक यूरोपीय डेटा विनियम कंपनियों को युनाइटेड स्टेट्स के सभी सर्वरों को यूरोप में उत्पन्न डेटा भेजने से रोकते हैं। Privacy shield और अन्य एग्रीमेंट के माध्यम से देता भेजा जा रहा था , लेकिन अब कानून के हिसाब से ऐसा करना संभव नहीं है ।

यह भी पढ़े … 14 फरवरी को NCLAT करेगा Amazon की याचिका पर सुनवाई

इस मामले में मेटा का कहना है कि “अगर हम उन देशों और क्षेत्रों के बीच डेटा स्थानांतरित करने में असमर्थ हैं जिनमें हम काम करते हैं, या यदि हम अपने उत्पादों और सेवाओं के बीच डेटा साझा करने से प्रतिबंधित हैं, तो यह हमारी सेवाएं प्रदान करने की हमारी क्षमता को प्रभावित करेगा। ” तो वहीं सिटी एएम के रिपोर्ट के मुताबिक मेटा के लंदन बेस्ड मीडिया और advertising communicattoon के लीडर John Nolan द्वारा इन रिपोर्ट को रद्द कर दिया गया है । मेटा के मुताबिक यदि जल्द ही एक नया framework तैयार नही किया गया तो , उन्हें मौजूदा मॉडल का इस्तेमाल नही करने दिया जायेगा । और मजबूरन Facebook और Instagram को यूरोप में बंद करना होगा । मेटा भारत में मेटा के सेवाओं को लेकर कर परेशान है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews