WhatsApp में खामी खोज कर पाएं लाखों का इनाम, ऐसे लें हिस्सा

WhatsApp में खामी खोज कर पाएं लाखों का इनाम, ऐसे लें हिस्सा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। WhatsApp ने हाल ही में एक बाउंटी प्रोग्राम का आयोजन किया था। इसमें एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर Monika Agrawal ने last Seen Feature की खामी का पता लगाकर लाखों रुपए का ईनाम अपने नाम किया था। अगर आप भी लाखों रुपए कमाना चाहते हैं तो आपको बाउंटी प्रोग्राम का हिस्सा बनना होगा।

Monik Agrawal ने ये पता लगाया की लास्ट सीन में My contacts Except option होने के बाद भी यूजर का लास्ट सीन नजर आता है। इसका पता लगते ही मोनिका ने फेसबुक को इसकी शिकायत की। उन्होंने इसे Meta white hat प्रोग्राम के जरिए रिपोर्ट किया था। अगर कोई भी सॉफ्टवेयर या वेबसाइट के खामी का पता लगाता है तो कंपनी उसे इनाम देती है।

Must Read- MP Weather: 39 जिलों में भारी बारिश-बिजली गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग का रेड-ऑरेंज अलर्ट, जानें अपने शहर की स्थिति

फेसबुक या इसके किसी भी प्रोडक्ट में खामी ढूंढने पर बाउंटी प्रोग्राम में आसानी से हिस्सा लिया जा सकता है। Meta Whitehat के जरिए इस बात की जानकारी कंपनी को दी जा सकती है। https://www.facebook.com/whitehat पर इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है।

वेबसाइट के नियमों के मुताबिक स्पैम या सोशल टेकनीक की जानकारी देने पर बाउंटी नहीं दिया जाता है। इसके अलावा वो थर्ड पार्टी ऐप जो मेटा से इंट्रीगेट है उनमें सिक्योरिटी इश्यू होने पर भी इनाम नहीं दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews