आज ही स्मार्टफोन से डिलीट कर दें ये 10 ऐप्स, वरना होगा भारी नुकसान, सरकार ने दी चेतावनी, देखें लिस्ट

सरकार ने फर्जी वित्तीय ऐप्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन्हें इन्स्टॉल न करने की सलाह दी है। इन्हें डिलीट करने को भी कहा है। करना पैसों का नुकसान भी हो सकता है। 
Fake Apps Alert

AI Generated

फर्जी वित्तीय ऐप्स लोगों के लिए बड़ी समस्या बन चुके हैं। इससे संबंधित कई धोखाधड़ी के मामले भी देखे गए हैं। सरकार और आरबीआई लगातार डिजिटल बैंकिंग और लेंडिंग सेक्टर को सुरक्षित बनाने के लिए बड़े कदम उठा रहे हैं। एक बार भी फेक ऐप्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इंडियन साइबरक्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर के ऑफिशियल हैंडल ने कुछ एप्लीकेशन को लेकर चेतावनी (Fake Apps Alert) जारी की है।

साइबर दोस्त 14सी ने सोशल मीडिया “X” पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन ऐप्स के बारे में बताया गया है, जो यूजर्स का भारी नुकसान करवा सकते हैं। इसमें कहा गया है कि, “कुछ ऐप्स सिर्फ फेक नहीं होते, ये आपके डेटा, पैसे और प्राइवसी के लिए बड़ा खतरा है। इनमें से कई का पता शत्रुतापूर्ण विदेशी संस्थानों से लगाया गया है।” इन ऐप्स को डाउनलोड न करने की सलाह दी गई है। जिन भी लोगों से इन्हें इन्स्टॉल कर लिया वे तुरंत डिलीट कर दें। वरना स्कैमर्स आपके बैंक अकाउंट पर भी अटैक कर सकते हैं। इसके अलावा इन ऐप्स को स्पॉट करने पर रिपोर्ट करने को भी कहा गया है।

खतरा हैं ये ऐप्स 

  • इन्वॉयस एक्स्पर्ट्स
  • लोन रैना इंस्टेंट लोन ऑनलाइन
  • गुप्ता क्रेडिट-सेफ एंड हैंडी
  • ग्रेन स्विफ्ट
  • लोनQ फाइनेंशियल कैलकुलेटर
  • क्रेडिट एज
  • अल्टिमेट लेंड
  • स्मार्ट रिच प्रो
  • क्रेडिट लेंस
  • कैश लोन-ईएमआई कैलकुलेटर

जरूर करें ये काम 

  • किसी भी ऐप को डाउनलोड करने से इनकी ऑथेन्टिसिटी को जरूर चेक कर लें। किसी भी ऐप को प्ले स्टोर या गूगल प्ले से डाउनलोड करें।
  • हमेशा आरबीआई द्वारा रेगुलेट होने वाले लोन प्लेटफॉर्म से ही ऋण लें। अन्य किसी भी सोर्स पर भरोसा न करें। इसके लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
  • यदि भी ऐप से संबंधित जानकारी साझा करने से पहले रिसर्च जरूर कर लें। फर्जी ऐप्स का प्रचार आपके साथ-साथ दूसरे यूजर्स का भी नुकसान कर सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews