WhatsApp कॉलिंग में आ रही दिक्कत, अपनाएं ये आसान ट्रिक, समस्या हो जाएगी दूर

वैसे तो कंपनी अपने यूजर्स को हमेशा नए-नए फीचर्स प्रोवाइड करती रहती है, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो व्हाट्सएप में बहुत सारे फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं।
WhatsApp Feature

WhatsApp Features : दुनिया भर में सुपर टेक्नोलॉजी ने इस कदर लोगों के जीवन में अपनी पकड़ बनाई है कि लोग इसके बिना एक पल भी नहीं गुजार पाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है, जिसके करीब 2.78 अरब यूजर्स है जो हर सेकंड व्हाट्सएप चलाते हैं। यह एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है, जो कि Encryption होती है। जिसे दो लोगों के अलावा तीसरा कोई नहीं सुन सकता है।

इस एप ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। बता दें कि व्हाट्सएप हर वक्त अपने यूजर्स के लिए आए-दिन अपडेट्स लाते रहता है, जिससे यूजर्स सिक्योर रहे।

समस्या हो जाएगी दूर (WhatsApp)

लोग फोन के इस कदर आदि हो चुके हैं कि राह चलते, सोते, उठते, बैठते उनके हाथ में फोन देखने को मिलता है। यह सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जोड़ने का बेहतरीन माध्यम माना जाता है। इस पर लोग बिजनेस, फैमिली, दोस्त से बात, पढ़ाई की चर्चा भी करते हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग सहित रूपयों के लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वैसे तो कंपनी अपने यूजर्स को हमेशा नए-नए फीचर्स प्रोवाइड करती रहती है, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो व्हाट्सएप में बहुत सारे फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। यदि आप ऐसे लोगों को नया फोन दे रहे हैं, तो उनके व्हाट्सएप सेटिंग में जाकर कुछ जरूरी चीजों को जरूर ऑन कर दें, ताकि उन्हें वीडियो या वॉइस कॉल करने में आसानी हो।

अपनाएं ये टिप्स

  • सबसे पहले आपको मोबाइल की Whatsapp सेटिंग पर जाना है।
  • यहां आपको व्हाट्सएप आइकॉन पर टैप और होल्ड करना है।
  • इसके बाद ऐप इनफॉरमेशन पर जाए, जहां आपको व्हाट्सएप के सभी सेटिंग ऑप्शंस दिखेंगे।
  • यहां आपको परमिशन पर क्लिक करना है।
  • जिसे क्लिक करते ही कॉल लॉग, कैमरा, कॉन्टेक्ट्स, लोकेशन और मोर सेटिंग्स के ऑप्शन दिखेंगे।
  • इसमें आपको कैमरा ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद नया टैब ओपन हो जाएगा, जहां आपको “Allow only while using the app” ऑप्शन को सेलेक्ट करना है। इससे कैमरा एक्सेस ऑन हो जाएगा।
  • फिर आपको वापस परमिशन पेज पर जाना है।
  • इसके बाद माइक्रोफोन सेटिंग पर क्लिक करें।
  • इसके ऑन होते ही यहां भी आपको “Allow only while using the app” को सेलेक्ट करना है।

इन दोनों सेटिंग्स को ऑन करने के बाद जिन्हें व्हाट्सएप का पर वीडियो या ऑडियो कॉल नहीं आता, उनके लिए आसानी हो जाएगा। इसलिए फटाफट बिना देरी करते हुए उनके मोबाइल में यह सेटिंग्स ऑन कर दें।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews