Fraud Alert: फोन में आए ये मैसेज तो तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा अपना बैंक अकाउंट

Fraud Alert: फोन में आए ये मैसेज तो तुरंत कर दें डिलीट, वरना खाली हो जाएगा अपना बैंक अकाउंट

Fraud Alert: स्मार्टफोन के जरिए कई सुविधाएं एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध होती है। जिसमें पैसों का लेनदेन, मैप, बैंकिंग और कैमरा इत्यादि शामिल हैं। बैंकिंग की ढेरों सुविधाएं फोन पर देखी जा सकती है। लेकिन तकनीकी विकास के साथ-साथ स्कैम (Smartphone Scam) और फ्रॉड के मामले भी बढ़ते जा सकते हैं। स्कैमर्स नए नए तरीकों से अपनी पर्सनल डिटेल्स चुराते हैं और बाद में उसका गलत इस्तेमाल करते हैं। छोटी सी गलती बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

अनजान सोर्स से आने वाले मैसेज को हमेशा नजरंदाज करना चाहिए। कुछ ऐसे मैसेज होते हैं, जो आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले देखने को मिले हैं, जिसमें यूजर्स को लाखों का नुकसान हुआ है। इन दिनों में मोबाइल फोन यूजर्स को नौकरी लगवाने से जुड़े मैसेज भेजे जा रहे हैं। जो 50 हजार सैलरी की नौकरी लगवाने का दावा करते हैं। लिंक पर क्लिक करते हैं सीधा व्हाट्सऐप चैट खुल जाता है। जिसमें यह जानकारी दी जाती है कि नौकरी के लिए उनका सिलेक्शन हो गया है। इतना ही नहीं इंटरव्यू का पहला राउन्ड पार करने का दावा भी किया जाता। फिर वरिष्ट अधिकारी द्वारा सेकेंड राउन्ड की बात कही जाती है।

उसके बाद चैट बॉक्स में अन्य व्यक्ति की एंट्री होती है। जो यूजर के बारे में पूछता है। फिर तीसरे राउन्ड की बारी आती है, जो फाइनल भी होता है। इससे पहले यूजर्स से दस्तावेजों की मांग की जाती है। जिसमें बैंक अकाउंट डिटेल्स भी शामिल होता है। बैंक अकाउंट की जानकारी मिलते ही एक OTP फोन पर आता है। जिसे शेयर करते ही आपके अकाउंट से पैसा निकाला जा सकता है।

करें ये काम

  • अनजान सोर्स से आए मैसेज को इग्नोर करें।
  • बिना वेरीफाइड लिंक पर क्लिक ना करें।
  • भूलकर भी किसी के बहकावे में बकर OTP शेयर ना करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews