भारत में लॉन्च हुई Garmin की पॉवरफुल स्मार्टवॉच, 70 दिनों तक चलेगी बैटरी, धूप से होगी चार्ज

भारत में लॉन्च हुई Garmin की पॉवरफुल स्मार्टवॉच, 70 दिनों तक चलेगी बैटरी, धूप से होगी चार्ज

New Smartwatch In India: प्रसिद्ध टेक कंपनी Garmin ने अपने नए स्मार्टवॉच को लॉन्च कर चुकी है। भारत में इन प्रीमियम घड़ियों के रेंज की एंट्री हो चुकी है। इनके नाम Instinct Crossover और Crossover Solar है। दोनों ही शदार फीचर्स के साथ आते हैं। सोलर वर्ज़न को धूप में चार्ज भी किया जा सकता है। वहीं यह सिंगल चार्ज पर 70 दिनों तक का बैटरी बैकअप भी दे सकती है। यदि आप ऐनलॉग डिजाइन के साथ डिजिटल और स्मार्ट फीचर्स का मजा लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है।

मिलते हैं आकर्षक फीचर्स

स्मार्टवॉच की खास बात है ये है कि इसपर धूप और धूल का भी कोई असर नहीं होता। साथ ही हेल्थ और फिटनेस से जुड़े कई फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं। इतना ही नहीं घड़ी में स्लिप स्कोर और एडवांस मॉनिटरिंग फीचर्स भी मिलते हैं। वॉच के जरिए यूजर्स अपने शरीर के मौजूदा हार्ट रेंज और स्ट्रेस जैसे मैट्रिक्स का पता भी लगा सकते हैं। देखा जाए तो यह उन लोगों के लिए सही विकल्प होगा, जो नियमित तौर पर ट्रैकिंग और हाइकिंग जैसे स्पोर्ट्स एक्टिविटी से जुड़े होते हैं। शानदार लुक के साथ इसकी बैटरी लाइफ भी यूजर्स को आकर्षित कर सकती है। क्रॉसओवर नॉर्मल में सोलर चार्जिंग की सुविधा नहीं मिलती। लेकिन एक महीने की बैटरी लाइफ मिल सकती है। हालांकि जीपीएस मोड में यह 110 घंटे का बैकअप देती है। वहीं सोलर एडीशन में 70 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है।

इतनी है कीमत

दोनों ही स्मार्टवॉच को ग्रैफाइट कलर में पेश किया गया है। दोनों घड़ियों में शॉक और थर्मल रेसिस्टेंस जैसी सुविधा मिलती है। साथ ही RevoDrive एनालॉग हैंड टेक्नोलॉजी भी जोड़ी गई है। इन्स्टिंक्ट क्रॉसओवर के दोनों मॉडल में मल्टी जीएनएसएस सपोर्ट, इनबिल्ट जीपीएस, एबीसी सेंस और ट्रैकबैक फीचर्स भी मिलते हैं। बात इनके कीमत की करें तो इन्स्टिंक्ट क्रॉसओवर की कीमत 55,990 रुपये है और इन्स्टिंक्ट क्रॉसओवर सोलर की कीमत 61,990 रुपये है। क्रॉसओवर की सेल 20 जनवरी और सोलर मॉडल की सेल देश में 23 जनवरी को शुरू होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews