
इन दिनों सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के फोटो ट्रेंड जमकर वायरल हो रहे हैं। Google Gemini AI की मदद से लोग जो साड़ी ट्रेंड अपना रहे हैं वह तो आपने देखी लिया होगा। इसे Nano Banana टूल के जरिए तैयार किया जा रहा है। लड़कियां जमकर अपना साड़ी वाला अवतार इस टूल से बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।
लड़कियों को सूट साड़ी और अलग-अलग अवतार में तस्वीर पोस्ट करने का वैसे भी काफी शौक होता है और जैमिनी उनके लिए सपनों को सच करने का जरिया बन रहा है। लड़कियों के लिए तो काफी चीज Gemini AI पर उपलब्ध है लेकिन क्या आपने सोचा है कि लड़कों के लिए यहां पर क्या मौजूद है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बता देते हैं।
Gemini AI पर कोरियन फोटो क्रेज
भारत में कोरियन कपड़े, फूड और ड्रामा कितने प्रसिद्ध हैं। यह बात किसी को अलग से बताने की जरूरत नहीं है। लड़कियों का साड़ी ट्रेंड खत्म ही नहीं हुआ है और उसके पहले एक नया ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो गया है। अब जैमिनी लड़कों को कोरियन बना रहा है। लड़के जमकर अपनी तस्वीर को कोरियन अवतार में बदल रहे हैं। अगर आपको भी अपने फोटो के साथ एक्सपेरिमेंट करने का शौक है तो आप कुछ खास प्रॉमप्ट का इस्तेमाल कर खुद का लुक बदल सकते हैं। चलिए आपको इस बारे में बता देते हैं।
कैसे बनेगी तस्वीर
- कोरियन ड्रामा स्टाइल फोटो बनाने के लिए आपको Google Gemini में जाकर एडिटिंग टूल Nano Banana का इस्तेमाल करना होगा।
- आप अपने फोन या लैपटॉप में Gmail अकाउंट से लॉगिन करने करें।
- लॉग इन करने के बाद आपको टूल्स में क्रिएट इमेज ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।
- इसके बाद अपनी इमेज अपलोड कर प्रॉमप्ट का इस्तेमाल करें। देखते ही देखते आपकी इमेज बनकर तैयार हो जाएगी।
इन Prompts का करें इस्तेमाल
Man in long wool coat and scarf, walking through snowy streets at night, soft golden lamplight, warm and emotional K-drama winter romance aesthetic
Man in casual black t-shirt and leather jacket, running through dimly lit alley with blurred motion, tense expression, cinematic thriller vibe.
Young man in leather jacket, leaning against a motorbike under streetlights, rebellious smirk, smoky night background, cinematic teen K-drama rebel look
Young man in a military jacket, standing in the rain under streetlights, droplets visible on hair and jacket, determined expression, cinematic K-drama rain scene vibe
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

