WhatsApp यूजर्स के लिए अच्छी खबर, मिलेंगे 3 नए शानदार फीचर्स, बढ़ेगा चैटिंग का मजा, देखें लिस्ट

व्हाट्सएप पर जल्द ही कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। जिनकी टेस्टिंग जारी है, कुछ बीटा यूजर्स के लिए यह सुविधा शुरू भी हो चुकी है।
whatsapp new features

WhatsApp New Features: मैसेजिंग और कॉलिंग प्लेटफ़ॉर्म व्हाट्सएप अब लोगों के जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुकी है। दुनियाभर की बड़ी आबादी इस एप का इस्तेमाल कर रही है। मेटा भी एप में समय-समय पर बदलाव करता रहता है। यूजर्स को जल्द ही कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। इस लिस्ट में Recently Online फीचर, चैट पिन फीचर और चैनल अपडेट समेत कई फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप मेटा AI फीचर भी लेकर आया है। ऐसे तीन नए और यूनिक फीचर्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, इनमें से कुछ प्राइवसी बढ़ाएंगे तो कुछ चैटिंग को और भी मजेदार बनाएंगे।

पता चलेगा कौन आया ऑनलाइन

WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप फिलहाल नए “Recent Online” फीचर पर काम कर रहा है। यह सुविधा कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए शुरू हो चुकी है। आने वाले कुछ दिन में यह सभी यूजर्स तक पहुँच सकता है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को उन कॉन्टैक्ट्स के बारे में पता चलेगा, जो हाल ही में ऑनलाइन थे। इस तरह यूजर्स तय कर पाएंगे कि उन्हें किससे बात करनी है।

एक से अधिक मैसेज कर पाएंगे पिन

व्हाट्सएप पर जल्द ही में किसी ग्रुप या चैट में एक से अधिक मैसेज करने की सुविधा शुरू होगी। इससे पहले यूजर्स को सिर्फ एक मैसेज Pin करने की अनुमति थी। यह फीचर फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इस इस्तेमाल करने चैट बॉक्स या ग्रुप में किसी जानकारी को ढूँढना आसान होगा।

व्हाट्सएप चैनल पर मिलेंगे कई नए फीचर्स

व्हाट्सएप चैनल के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है, जिनकी टेस्टिंग जारी है। जल्द ही चैनल अपडेट फॉरवॉर्डिंग फीचर मिल सकता है, जिससे यूजर्स का समय बचेगा। इसके अलावा यूजर्स आसानी से अपने पसंदीदा चैनल को पिन भी कर सकते हैं। इसके अलावा चैनल को फॉलो और अनफॉलो करना पहले से आसान हो गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews