गूगल क्रोम यूजर्स सावधान, सरकार ने दी चेतवानी, तुरंत करें ये काम, वरना चोरी होगा डेट, बन सकते हैं हैकिंग का शिकार

सरकार ने गूगल क्रोम यूजर्स को चेतावनी दी है। लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने को कहा गया है। लुच कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपकी जासूसी कर सकते हैं। डेटा भी चुरा सकते हैं।
Google Chrome Alert

AI Generated

गूगल क्रोम यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। भारत सरकार के अंतर्गत काम करने वाली एजेंसी CERT-In ने उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट (Google Chrome Users Alert) जारी किया है। हैकिंग और DoS अटैक से बचने के लिए एड्वाइजरी जारी की है। कुछ बग्स से सावधान रहने की सलाह दी है, जिनके जरिए हैकर्स डेटा चुरा सकते हैं। सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं। नेटवर्क काम करना बंद कर सकता है।

कंप्यूटर इंजरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को गूगल क्रोम में कई कमजोरियों का पता लगाया है। जिसका फायदा उठाकर हैकर्स कुछ बग्स के जरिए विंडोज, लाइनेक्स और मैक यूजर्स प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि स्मार्टफोन यूजर्स को इससे कोई खतरा नहीं है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे फ्लर सीईआरटी-इन क्रोम OS को लेकर भी अलर्ट जारी किया था।

इन यूजर्स को है खतरा 

एजेंसी के मुताबिक क्रोम कुछ वर्जन को ही हैकर्स टारगेट बना रहे हैं। यदि आप लैपटॉप या डेस्कटॉप के लिए क्रोम के 134.0.6998.88/.89 या इससे पहले के वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की जरूरत है। CERT-In ने इन उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द क्रोम को अपडेट करने की सलाह दी है। ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कैसे अपडेट करें गूगल क्रोम?

आप आसानी से गूगल क्रोम के वर्जन को को चेक कर सकते हैं। ब्राउजर के राइट साइड टॉप में दिए गए 3 डॉट्स पर क्लिक करें। सेटिंग्स टैब में जाकर “Help” के ऑप्शन को चुनें। फिर “About Google Chrome” पर क्लिक करें। स्क्रीन पर नया और मौजूदा क्रोम वर्जन नजर आएगा। जरूरत पड़ने पर क्रोम के लेटेस्ट वर्जन को इन्स्टॉल करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews