Google ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा! अब चोरी होते ही आपका Phone हो जाएगा लॉक, जानें नए एंड्रॉयड 15 अपडेट की खासियत

Google अपने अपडेट्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। वहीं अब एक बार फिर नया एंड्रॉयड 15 अपडेट लेकर Google हाजिर हो चुका है। दरअसल इस अपडेट ने यूजर्स का ध्यान अपनी और खींच लिया है, क्योंकि इसमें Google की और से एक जबरदस्त फीचर्स जोड़ा गया है।
Google ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा! अब चोरी होते ही आपका Phone हो जाएगा लॉक, जानें नए एंड्रॉयड 15 अपडेट की खासियत

क्या आप भी अपना फोन खो जाने पर डेटा चोरी होने की चिंता करते हैं? दरअसल पर्सनल डेटा गलत व्यक्ति के हाथ में लगने से बड़े नुकसान उठाना पड़ सकते हैं। लेकिन अब Google ने इस समस्या को हल कर दिया है। Google का नया एंड्रॉयड 15 अपडेट इस समस्या को लेकर बड़ा काम करने जा रहा है। इस अपडेट में Theft Detection Lock शामिल किया गया है।

दरअसल Google ने हमारी जरूरी इनफार्मेशन को गलत लोगों के हाथ लगने से बचाने के लिए यह फीचर्स जोड़ा है। बता दें कि अगर आपका फोन चोरी या गुम हो जाता है तो, ऐसे में Google का यह अपडेट आपकी मदद करेगा। Google ने अपने एंड्रॉयड 15 (Android 15) में नए सिक्योरिटी फीचर्स (Security Features) को जोड़ा हैं।

जानिए कैसे करेगा Theft Detection Lock काम?

Google का यह शानदार फीचर आपके फोन की सुरक्षा को और मजबूत बनाएगा। यदि आपका फोन चोरी हो जाता है या खो जाता है, तो आपका फोन खुद-ब-खुद सेंस करेगा और तुरंत लॉक हो जाएगा। ऐसे में आपके फोन में मौजूद आपका पर्सनल डेटा जैसे कॉल, मैसेज से लेकर बैंकिंग और भी अन्य डेटा सबकुछ लॉक हो जाएगा। वहीं यह फीचर्स यूजर्स को एक शानदार अनुभव देगा। दरअसल अब यूजर्स फोन के चोरी हो जाने पर भी अपने पर्सनल देता को सुरक्षित रख सकेंगे।

Offline Device Lock भी करेगा काम

लांकि, गूगल का यह फीचर Android Go वाले फोन पर काम नहीं करेगा। वहीं गूगल ने अपने इस अपडेट में दो और फीचर्स भी एड किए हैं, जो कि Offline Device Lock और Remote Lock हैं। दरअसल यदि आपके फोन में लंबे समय तक इंटरनेट भी कनेक्ट नहीं होता है, तो गूगल का यह फीचर् (Offline Device Lock) उसे ऑटोमैटिक लॉक कर सकेगा। जबकि Remote Lock की मदद से आप अपने फोन को किसी और फोन से तुरंत लॉक कर पाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews