Google देने जा रहा यूजर्स को बड़ी खुशखबरी! जल्द ही Android 16 को किया जाएगा लॉन्च

एंड्रॉयड 16, 2025 के अप्रैल-जून में बाजार में दस्तक दे सकता है। हालांकि अभी तक इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन एंड्रॉइड डेवलपर्स ब्लॉग की मानें तो इसकी तारीख लगभग तय हो गई है। बता दें एंड्राइड 15 के शानदार अपडेट्स के बाद अब यूजर्स को एंड्रॉयड 16 का बेसब्री से इंतजार है।
Google देने जा रहा यूजर्स को बड़ी खुशखबरी! जल्द ही Android 16 को किया जाएगा लॉन्च

Google बहुत ही जल्द यूजर्स को एक शानदार तोहफा देने जा रहा है। दरअसल जल्द ही बाजार में एंड्रॉयड 16 दस्तक देने जा रहा है। 2025 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल-जून में इसे लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Google की और से आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी गई है कि जल्द ही Android 16 लॉन्च किया जाएगा। गूगल द्वारा एक डेवलपर ब्लॉग में यह जानकारी साझा की गई है Android अपडेट को रोल आउट करने को लेकर विचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इसमें SDK (सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट किट) रिलीज और तीन महीने में होने वाले अपडेट शामिल किए जाएंगे। दरअसल गूगल द्वारा उद्देश्य है की इसके जरिए यूजर एक्सपीरियंस और डेवलपर सपोर्ट दोनों को बढ़ाया जा सके।

Android 16 की लॉन्च की तैयारी

दरअसल अब इस लॉन्च को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। एंड्रॉयड 16 को तय समय से पहले ही लॉन्च किया जा रहा है। हालांकि इसका यह भी कारण हो सकता है कि नए एंड्रॉयड वर्जन को नए स्मार्टफोन और टैबलेट के साथ ही लॉन्च करने की योजना हो। यदि ऐसा होता है तो यूजर्स को बेहतर अनुभव मिल सकेगा। गूगल का उद्देश्य एंड्रॉइड इकोसिस्टम में डिवाइस लॉन्च के शेड्यूल के साथ बेहतर तालमेल बनाना हो सकता है। दरअसल एंड्रॉइड डेवलपर्स ब्लॉग के एक हालिया ब्लॉग पोस्ट की मानें तो यह लॉन्च 2025 में अप्रैल-जून में किया जाना है।

जानिए कितना खास होगा गूगल का Android 16 अपडेट

वहीं रिपोर्ट की मानें तो लॉन्च के बाद भी गूगल की ओर से इसमें अपडेट किए जाएंगे। गूगल अपने यूजर्स को इसके जरिए कई नए फीचर्स प्रदान करेगा। हालांकि अभी सिर्फ गूगल की ओर से इसके लॉन्च के संकेत सामने आए हैं। देखना होगा कि गूगल यह एंड्रॉयड 16 अपडेट कितना खास होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, Android 16 को रोल आउट करने के तीन महीने बाद इसका अपडेट रिलीज किया जाएगा। वहीं चौथे क्वार्टर में कंपनी Android 16 SDK रिलीज कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews