
Google हम सबके रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी ऐसी चीज जिसके बिना हमारा काम ही नहीं होता। सुबह-सुबह का अखबार पढ़ना हो या फिर कहीं जाने का रास्ता जानना हो। रेलवे या फिर प्लेन टिकट हम जो भी काम करते हैं वह सब कुछ गूगल के माध्यम से ही होता है। छोटी से बड़ी हर जानकारी आपको इस प्लेटफार्म पर एक नहीं बल्कि अलग-अलग प्रकार से मिल जाएगी। इसका उपयोग तो आप रोजाना ही करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिरकार इसका ऑफिस आखिरकार कैसा होगा।
आपको बता दें कि दुनिया भर में गूगल अपने लग्जरी ऑफिस के लिए बहुत पॉपुलर है। ये ऑफिस देखने में किसी जन्नत से काम नहीं लगते हैं। यहां काम करने वाले कर्मचारी केवल अपना काम नहीं करते बल्कि कई सारी एक्टिविटी और एक से बढ़कर एक खाने पीने की चीजे का आनंद भी लेते हैं। गूगल काम की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए अपने कर्मचारियों को फन करने का टाइम भी देता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गूगल का लग्जरी ऑफिस कैसा है।
Google के ऑफिस में क्या क्या
गूगल के इस लग्जरी ऑफिस में वर्क प्लेस एमेनिटीज, एंटरटेनमेंट एरिया, फ्री फूड, नैप रूम, कॉजी रूम, मसाज चेयर सब कुछ मौजूद है। सालों से गूगल अपने एम्पलाइज को यह फैसेलिटीज दे रहा है जिसके चलते में चर्चा में रहता है। इसका हेड क्वार्टर सिलिकॉन वैली यूएस में है। इसके अलावा दुनिया के अलग-अलग शहरों में इसके लग्जरी ऑफिस बने हुए हैं।
5 स्टार होटल से कम नहीं है ऑफिस
वैसे तो गूगल का हेड क्वार्टर USA में है लेकिन भारत के चार बड़े-बड़े शहरों में भी इसके शानदार ऑफिस मौजूद है। जब आप ऑफिस को देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि यह काम करने की जगह है या फिर फाइव स्टार होटल। यहां की हर चीज बहुत ही अट्रैक्टिव और लग्जरी है। वहां काम करने वाले लोगों के बारे में तो नहीं पता लेकिन जब बाहर का व्यक्ति इस ऑफिस को देखता है तो उसे लगता है कि काश उसका वर्क प्लेस भी ऐसा ही होता।

कैसा होता है गूगल ऑफिस का दिन
गूगल एम्पलाइज का दिन सुबह 8:30 शुरू होता है। अपने काम के लिए लॉगिन लेने के बाद उनके लिए यहां पर लैविश कॉफ़ी की सुविधा उपलब्ध है। इसके बाद 11:50 से लंच टाइम शुरू होता है। लंच में डेली बेसिक फूड्स के साथ कंप्लीमेंट्री डेजर्ट भी मौजूद रहते हैं। यहां पर आपको जो खाना है आप लेकर खा सकते हैं। इसके बाद अगर आप थोड़ी देर रिलैक्स करना चाहते हैं तो रूफ गार्डन में जा सकते हैं। यहां पर वैलनेस और रिलैक्सेशन के कई ऑप्शन हैं। यहां नैप रूम भी बना हुआ है तो अगर आप खाने के बाद जबकि लेना चाहते हैं तो आसानी से ले सकते हैं।
View this post on Instagram
मेडिटेशन का ऑप्शन
काम करने वाला हर एम्पलाई कहीं ना कहीं वर्क लाइफ बैलेंस करने से 2-4 होता हुआ दिखाई देता है। गूगल इंडिया के ऑफिस में काम करने वाले एम्पलाइज पर इस बात की चिंता नहीं होती। वो यहां नैप रूम, गैर और नेल स्पा, मेडिटेशन और प्रार्थना के लिए मल्टी फेथ रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां मसाज रूम भी है जहां रिलैक्स कर सकते हैं।

खाने में क्या क्या
गूगल में काम करने वाले कर्मचारियों को सारा भोजन मुफ्त में मिलता है। इसमें नाश्ता दोपहर का भोजन, शाम की स्नैक्स, रात का खाना मौजूद है। इसके अलावा यहां पर फिटनेस सेंटर भी मौजूद है जहां आप मुफ्त की क्लास ले सकते हैं। कर्मचारियों के लिए वैलनेस सेंटर मौजूद है जो मानसिक स्वास्थ्य की सुविधा प्रदान करता है। बीमा और कवरेज की सुविधा भी यहां मिलती है।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

