गूगल पिक्सल 9a और आईफोन 16e में से कौन सा फोन है ज्यादा बेहतर, यहां जानें!

हाल ही में गूगल ने अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। दरअसल, गूगल ने पिक्सल 9a को लॉन्च किया है, जबकि कुछ समय पहले ही आईफोन 16e भी सामने आया था। दरअसल, अब ग्राहक इन दोनों फोनों को लेकर दुविधा में दिखाई दे रहे हैं।
गूगल पिक्सल 9a और आईफोन 16e में से कौन सा फोन है ज्यादा बेहतर, यहां जानें!

क्या आप भी नया फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं? हाल ही में कुछ शानदार फोन बाजार में लॉन्च हुए हैं, जिसमें टॉप ट्रेंडिंग फोन में गूगल पिक्सल 9a का नाम सामने आ रहा है। दरअसल, कंपनी ने हाल ही में इसे लॉन्च किया है, जबकि कुछ समय पहले एप्पल का आईफोन 16e लॉन्च किया गया था। दरअसल, दोनों फोनों की कीमत में ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में अब सभी ग्राहक इन दोनों फोनों को लेकर दुविधा में फंसे हुए हैं कि वे कौन सा फोन खरीदें और इन दोनों फोनों में से कौन सा फोन बेहतर है।

ऐसे में अगर आप भी इन दोनों फोनों को लेकर दुविधा में हैं और जानना चाहते हैं कि इन दोनों फोनों में से कौन सा फोन ज्यादा फीचर्स वाला है, किस फोन की कीमत कम है और इन दोनों फोनों की क्या खासियत है, तो इस खबर में हम आपको इसकी पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।

यहां जानें गूगल पिक्सल 9a के शानदार फीचर्स और कीमत

सबसे पहले अगर गूगल के पिक्सल 9a की बात की जाए, तो इस फोन में 6.3 इंच का Actua pOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 120Hz की एक्टिव एडिटिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में लेटेस्ट टेंसर G4 चिपसेट लगाया गया है, जिसे टाइटन M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर के साथ पेयर किया गया है। कंपनी ने अपना फ्लैगशिप मॉडल यूज किया है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम है। फोन के स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इस फोन में शानदार कैमरा मिला है। गूगल पिक्सल 9a में 48MP और 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस डुअल कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कीमत की बात की जाए, तो इस फोन की कीमत कंपनी ने अलग-अलग वेरिएंट के अनुसार रखी है। भारत में इस फोन का 8GB + 256GB वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है।

जानें आईफोन 16e के शानदार फीचर्स और कीमत

वहीं, दूसरी ओर एप्पल के आईफोन 16e पर नजर डालें तो इस फोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। कंपनी ने आईफोन 16e में लेटेस्ट A18 चिपसेट पेश किया है। इस मॉडल में भी AI फीचर्स मिलते हैं। आईफोन 16e में iPower और एप्पल इंटेलिजेंस सपोर्ट मिलता है। फोन के कैमरे की बात की जाए, तो फोन में 48MP का फ्यूजन कैमरा दिया गया है, जो 4K Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन की कीमत की बात की जाए, तो कंपनी ने आईफोन 16e के बेस वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये रखी है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews