Google के 2 बड़े फैसले, Gmail पर दिखेगा ब्लूटिक, Passkey लेगा Password की जगह, पढ़ें पूरी खबर

Google के 2 बड़े फैसले, Gmail पर दिखेगा ब्लूटिक, Passkey लेगा Password की जगह, पढ़ें पूरी खबर

Google New Features: यूजर्स की सुविधाओं और सुरक्षा का ख्याल रखते हुए गूगल अक्सर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। कई बदलाव भी करता रहता है। इन दिनों गूगल के दो नए फीचर्स काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिसमें ब्लूचेक मार्क और पास-की शामिल हैं। दोनों ही सुविधाओं को यूजर्स की सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए शुरू किया गया है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें:-

Gmail पर ब्लू चेकमार्क फीचर

फेसबुक और ट्विटर की तरफ अब ईमेल सेंडर को भी ब्लूटिक नजर आएगा। गूगल के मुताबिक यह फीचर ईमेल के सिक्योरिटी सिस्टम को स्पैम की पहचान करने और उसे रोकने में सहायता करेगा। इस फीचर को रोलआउट कर दिया गया है, यह फिलहाल गूगल वर्कस्पेस, जी सूट बेसिक और बिजनेस कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। जल्द ही पर्सनल अकाउंटहोल्डर्स को भी यह सुविधा मिल सकती है। ब्लू चेकमार्क के जरिए ईमेल से होने वाले धोखाधड़ी के मामले कम हो सकते हैं।

आ गया Passkey

अब वेबसाइट, एप्लीकेशन और अकाउंट पर पासवर्ड की जगह पास-की देखने को मिलेगा। गूगल ने इसे रोल आउट भी कर दिया है। एक सिंगल स्टेप में पासवर्ड को Passkey में बदला जा सकता है। कंपनी के मुताबिक यह Password का आसान और सुरक्षित Substitute है। इससे यूजर्स को फ्रॉड और स्पैम से बचने के लिए प्रोटेक्शन का एक्स्ट्रा लेयर मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews