स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों के लिए जरूरी खबर, सरकार ने दी चेतावनी, फर्जी कॉल से रहें सावधान, ऐसे करें बचाव

Indian Stock Market Alert

Indian Stock Market Alert: दुनिया भर में टेक्नोलॉजी और आर्टिफ़िशियल का विकास तेजी से हो रहा है। साथ ही साइबर क्राइम के मामले भी बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ ठगी को अंजाम देते हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वालों के लिए मिनिस्ट्री ऑफ टेलीकॉम्यूनिकेशन ने 4 जनवरी गुरुवार कॉ अलर्ट जारी किया है। साथ ही उन्हें इंटरनेशनल नंबर से आने वाले फर्जी कॉल्स से सावधान रहने की सलाह दी है।

ऐसे कॉल्स से रहें सावधान

सोशल मीडिया पर DoT ने चेतावनी जारी करते हुए इंडियन स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े गलत जानकारी कॉ फैलाने वाले कॉल्स से सावधान किया है। पोस्ट के मुताबिक कॉल्स और मैसेज के जरिए स्कैमर्स शेयरहोल्डर्स को 12 मार्च से पहले इंडियन स्टॉक को बेचने के लिए कहते हैं। ये संदेश संदेश बीएसई और एनएसई के नाम पर फैलाए जा रहे हैं।

राष्ट्र विरोधी तत्व फैला रहें ऐसे संदेश- DoT ने कहा

इन कॉल्स के जरिए राष्ट्र विरोधी तत्व दहशत फैलाना चाहते हैं। डीओटी ने पब्लिक एड्वाइज़री जारी करते हुए कहा, “व्यवधान उत्पन्न करने का दावा करने वाले इंटरनेशनल नंबर से आने वाले कॉल्स से सतर्क रहें। ऐसे नंबर जे बारे में अपने टेलीकॉम सर्विस प्रवाइडर को रिपोर्ट करें।”

बचाव के लिए क्या करें?

यदि आपको भी ऐसे कॉल्स आते हैं तो इन्हें इग्नोर करने की कोशिश करें और इसे टेलीकॉम सर्विस प्रवाइडर के पास रिपोर्ट करें। किसी प्रकार के साइबर क्राइम की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर करें। आप 1930 पर कॉल करके भी साइबर अपराधों की शिकायत कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews