Hindi News

BSNL यूजर्स के लिए शानदार खबर, कंपनी अपने ग्राहकों को देने जा रही बड़ा तोहफा, शुरू कर रही इंटीग्रेटेड फ्री टीवी सर्विस

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
अगर आप एक बीएसएनएल यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए शानदार हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी देशभर में अपने ग्राहकों को इंटीग्रेटेड फ्री टीवी सर्विस देने जा रही है।
BSNL यूजर्स के लिए शानदार खबर, कंपनी अपने ग्राहकों को देने जा रही बड़ा तोहफा, शुरू कर रही इंटीग्रेटेड फ्री टीवी सर्विस

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स को एक शानदार खुशखबरी दी है। दरअसल, सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने यूजर्स के लिए एक खास सर्विस शुरू की है। कंपनी अपने ग्राहकों को इंटीग्रेटेड फ्री टीवी सर्विस देने जा रही है। इस सर्विस के जरिए अब ग्राहक देशभर में एक ही प्लेटफॉर्म पर 550 लाइव SD और HD चैनल के अलावा 18 से अधिक प्रीमियम ओटीटी ऐप्स का मजा ले सकेंगे।

चौंकाने वाली बात यह है कि कंपनी अपने ग्राहकों को शुरुआती समय में यह सर्विस फ्री देने वाली है। अगर आप भी बीएसएनएल उपयोगकर्ता हैं, तो इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि इस सर्विस का फायदा किन यूजर्स को मिलने जा रहा है।

फ्री में अपने यूजर्स को देने जा रही यह सर्विस

दरअसल, ओटीटी प्रोवाइडर प्लेबॉक्सTV और भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने टेक्नोलॉजी पार्टनर स्काईप्रो के साथ मिलकर इस सर्विस को शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहक सब्सक्रिप्शन के जरिए सीमलेस एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस ले सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर लाइव टेलीविजन और ऑन-डिमांड ओटीटी कंटेंट को एक ही जगह पर लाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, बीएसएनएल के 40 लाख से अधिक FTTH यूजर्स इस प्रीमियम टीवी और ओटीटी ऐप्स का फ्री में मजा ले सकेंगे।

क्यों किया जा रहा यह काम?

इस सर्विस में स्काईप्रो द्वारा टेक्नोलॉजिकल मदद दी जाएगी, जबकि प्लेबॉक्सTV प्रीमियम कंटेंट प्रोवाइड करेगा। इस प्लेटफॉर्म के चलते अब यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स पर जाने की जरूरत नहीं होगी और वे अपने मोबाइल या टीवी पर एक ही ऐप में सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म और चैनलों का मजा ले सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यह योजना लेकर आई है। दरअसल, इस स्कीम के जरिए ग्राहकों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए कंपनी लगातार नए ऑफर और प्लान पेश कर रही है। इसके अलावा, कंपनी द्वारा देशभर में 4G कनेक्टिविटी लॉन्च करने की भी योजना बनाई जा रही है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews