HMD ग्लोबल भारत में करने जा रहा बड़ा धमाका, 25 नवंबर को लांच होगा HMD Fusion, जानिए क्या है इसकी खासियत

HMD ग्लोबल भारत में एक शानदार धमाका करने जा रहा है। दरअसल कंपनी जल्द ही देश में एक जबरदस्त स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में यूजर्स को दमदार प्रोसेसर मिलने वाला है। चलिए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स के बारे में सभी जानकारी।
HMD ग्लोबल भारत में करने जा रहा बड़ा धमाका, 25 नवंबर को लांच होगा HMD Fusion, जानिए क्या है इसकी खासियत

HMD global जल्द ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक ज़बरदस्त धमाका करने जा रही है। दरअसल कंपनी भारत में एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जानकारी दे दें कि HMD नोकिया के स्मार्टफोन बनाने का काम करती थी। कुछ महीने पहले ही नोकिया और HMD दोनों अलग हो चुके हैं। इसके बाद HMD ने अपने खुद के स्मार्टफोंस बनाना शुरू कर दिया। वहीं अब कंपनी भारत में अपना एक लेटेस्ट फोन लॉन्च करने वाली है।

कंपनी की ओर से घोषणा की गई है कि वह अपना नया स्मार्टफोन HMD फ्यूजन भारत में लॉन्च करेगी। जानकारी के मुताबिक इस फोन को 25 नवंबर 2024 को दिल्ली में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। हालांकि वैश्विक बाजार में HMD फ्यूजन पहले से उपलब्ध है जो यूजर्स के मन में बसा हुआ है।

जानिए क्या है इसकी खासियत

वहीं इस फोन के खास फीचर्स पर नजर डाली जाए तो इसमें 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्पले मिलने वाला है। जो की 90hz की रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इसके साथ ही यदि इसके प्रोसेसर पर नजर डाली जाए तो यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 SoC का होगा। वहीं इस फोन में 8GB की रैम और 256 gb का स्टोरेज मिलने वाला है। कंपनी ने इसे 1tb माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने की राहत भी दी है। बता दें कि यह स्मार्टफोन वैश्विक बाजार में माड्यूलर डिजाइन और स्वैपेबल कवर के साथ बहुत चर्चित फोन है। ऐसे में भारत में यह स्मार्टफोन धूम मचा सकता है।

फोन का कैमरा बहुत ही जबरदस्त

इसके साथ ही स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो इसका कैमरा बहुत ही जबरदस्त होने वाला है। दरअसल स्मार्टफोन में 108 एमपी का प्राइमरी कैमरा रहने वाला है। जो 2 एमपी के डेप्थ सेंसर के साथ आएगा। वहीं मोबाइल का फ्रंट कैमरा 50 एमपी का होने वाला है। इसके साथ ही इसमें दमदार बैटरी मिलने वाली है। जानकारी के अनुसार यह 5000mAh की बैटरी होने वाली है। जो 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। वहीं इसके सॉफ्टवेयर पर नजर डाली जाए तो यह एंड्रॉयड 14 आउट ऑफ द बॉक्स रहेगा। इसीलिए भारतीय बाजार में इसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews