Honda ने हटाया अपनी नई और पहली इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

Honda ने हटाया अपनी नई और पहली इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, जानें कब होगी भारत में लॉन्च

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद होंडा ने अपने नए और पहले इलेक्ट्रिक एसयूवी से पर्दा हटा दिया है। कंपनी ने अपनी नई एसयूवी Honda Prologue को मार्केट में पेश कर दी है। बहुत जल्द बाजारों में होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी नजर आ सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री उत्तरी अमेरिका में 2024 तक शुरू होगी। हालांकि अब तक कंपनी ने अपनी नई एसयूवी की ज्यादातर फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

एसयूवी बको जनरल मोटर्स के साथ मिलाकर डेवलप किया गया है। यह कंपनी की पहली फुली इलेक्ट्रिक कार होगी। Honda Prologue को GM’s Ultinum प्लेटफॉर्म पर निर्मित किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर GMC Hummer, Chevrolet Blazer और Cadillac Lyriq को डेवलप किया गया है।

यह भी पढ़े…Acer ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

कहा जा रहा है की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी ब्लैज़र जैसी हो सकती है। कार की डिजाइन काफी आकर्षक है। एसयूवी के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों ही डिजाइन सिम्पल और क्लीन Neo Rugged है। कार पैनोरैमिक सनरुफ और 21 इंच व्हील्स के साथ आ सकती है।

रिपोर्ट की माने तो होंडा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी 3094 mm व्हीलबेस और होंडा CR-V की तुलना में 203 mm लंबे और 127 mm चौड़े व्हीलबेस के साथ आयेगी। यह भी कहा जा रहा है नई एसयूवी 510 किलोमीटर रेंज देने में सक्षम होगी और 190kw की बैटरी पैक के साथ बाजारों में नजर आ सकती है। भारत में कार कब लॉन्च होगी इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है। उम्मीद है की कंपनी बहुत जल्द भारत के लिए अपने नए इलेक्ट्रिक कार की घोषणा जल्द कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews