Honda की नई 350cc बाइक ऑटोमोबाइल मार्केट में मचाएगी धूम, इस दिन होगी लॉन्चिंग, यहाँ जानें सबकुछ

Honda की नई 350cc बाइक ऑटोमोबाइल मार्केट में मचाएगी धूम, इस दिन होगी लॉन्चिंग, यहाँ जानें सबकुछ

File Pic.

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Honda अपनी नई 350cc बाइक को लॉन्च करने जा रहा है। 8 अगस्त 2022 यानि कल होंडा की यह नई बाइक लॉन्च होने के लिए तैयार है। इस बाइक का नाम Honda CB350F बताया जा रहा है, जो दो वेरिएन्ट में लॉन्च होगा, एक ड्रम ब्रेक के साथ आएगा और दूसरा दोनों साइड डिस्क के साथ आएगा।

यह भी पढ़े… Moto G62 और Moto G32 भारत में दोनों स्मार्टफोन्स मचाएंगे धूम, लॉन्चिंग डेट हुई कन्फर्म, यहाँ जानें खास बातें

हालांकि अब तक इस बाइक से जुड़ी अधिक जानकारी का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन इसकी कीमत 1.85 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है, जो पिछले मॉडल H’Ness CB350 से भी सस्ता है। हालांकि में होंडा द्वारा जारी किए टीज़र से यह अंदाजा लगाया जा रहा है की इसका स्ट्रीट ऑरिएन्टेड मशीन CB350 पर आधारित है। यह बाइक Royal Enfield Hunter 350 को कड़ी टक्कर देगा।

 रिपोर्ट की माने तो होंडा की यह बाइक Royal Enfield Hunter 350 के लॉन्च के बाद ही पेश की जाएगी। हालांकि Honda CB350 के अन्य मॉडल की तुलना में Honda CB350F की डिजाइन और स्टाइल अलग हो सकती है, साथ ही इसके हार्डवेयर में भी बदलाव नजर आएंगे। अंदाजा लगाया जा रहा है की बाइक 349cc पर आधारित होगा। इसका एयर कूल्ड इंजन 21PS और 30nm उत्पन्न करने में सक्षम भी हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews