Honda की नई बाइक NT1100 जल्द होगी लॉन्च, स्पोर्ट्स बाइक के फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

Honda की नई बाइक NT1100 जल्द होगी लॉन्च, स्पोर्ट्स बाइक के फीचर्स का हुआ खुलासा, जानें यहाँ

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। होंडा आने वाले समय के लिए बड़ी प्लानिंग कर रहा है। बहुत जल्द मार्केट में Honda NT1100 उपलब्द होगा। 2023 तक होंडा की यह नई बाइक मार्केट में एंट्री कर सकती है। इसके साथ African Twin CRF1100L-बेस्ड बाइक से अपडेटेड और नए कलर भी उपलब्ध हो सकते हैं। ग्लोबल मार्केट में Honda NT1100 के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें Matt Iridium Gray Metallic और Pearl ग्रे कलर शामिल है।

यह भी पढ़े…सहेली के लिए सब कुछ करेगा, रसिक शिक्षा अधिकारी का ऑडियो वायरल

यह भी कहा कहा जा रहा है की होंडा की इसकी डिजाइन काफी हद्द तक पिछले मॉडल की तरह हो सकती है। इसके ट्रेल रैक है। बाइक का लुक स्पोर्टी Tourer जैसा दिया गया है। इसके फ्रंट में कंपनी ने वक विंडस्क्रीन और फुल एचडी हेडलैम्प को जोड़ा है, जो बाइक को फ्यूचरिस्टिक लुक देता है। इतना ही नहीं बाइक के टर्न सिग्नल और तेल लैम्प में भी एलईडी लाइटिंग की सुविधा दी गई है। बाइक की बॉडी वर्क के साथ इसका कलर कॉम्बो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है।

यह भी पढ़े…KBC के सेट पर Amitabh Bachchan के साथ अचानक हुआ हादसा, ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

वहीं अब इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो यह नई बाइक 1048cc पैरलेल ट्विन इंजन पर आधारित है, ऐसा इंजन मौजूदा अफ्रीकन ट्विन में भी मिलता है। इंजन 100bhp पॉवर उत्पन्न करने में सक्षम होगा। कंपनी Honda NT1100 के दो ट्रांसमिशन ऑप्शन दे रही है, एक 6-स्पीड मैनुअल और दूसरा 6-स्पीड DCT है। वहीं बाइक में 5 राइडिंग मोड, टॉर्क कंट्रोल, इज्जन ब्रेकिंग कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और एबीएस समेत अन्य कई फीचर्स मिल सकते है। इतना ही नहीं होंडा की इस नई बाइक में 6.5 इंच TFT टचस्क्रीन, यूएसबी सॉकेट समेत अन्य कई खास फीचर्स भी मिलने की संभावना है। अब तक कंपनी ने इसे भारत में लॉन्च करने के प्लान का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है की बहुत जल्द कंपनी अपने इस बाइक की जानकारी शेयर करे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews