Honda की नई SUV भारत के बाजारों में जल्द लेगी एंट्री, जानें कब होगी लॉन्चिंग

Honda की नई SUV भारत के बाजारों में जल्द लेगी एंट्री, जानें कब होगी लॉन्चिंग

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। जापान की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी Honda भारत में एक बार फिर अपना व्यापार मजबूत करने की तैयारी में लग चुकी है। पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी बहुत जल्द भारत में अपने नए SUV को पेश करने वाली है। अगले साल तक होंडा अगले साल तक अपनी नई एसयूवी से पर्दा हटा सकती है। डोमएस्टिक पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री में होंडा बड़ा सेगमेंट बन चुका है, लेकिन फिलहाल देश में इसके एसयूवी सेगमेंट मौजूद नहीं है।

यह भी पढ़े… इस दिन लॉन्च होगा Lava Blaze Pro,10 हजार रुपये से कम होगी कीमत, जानें फीचर्स

हाल ही में कंपनी ने अपने कई 4 व्हीलर को लाना बंद कर दिया है। इस लिस्ट में BR-V, CR-V और Mobilio शामिल हैं। पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक होंडा कार इंडिया के प्रेसीडेंट और सीईओ Takuya Tsumara ने कहा की इन कुछ सालों में कंपनी ने अपने बिजनेस को सुधारने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। क्योंकि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरह बढ़ रही है, इसलिए कंपनी के लिए पिछले 3 साल काफी मुश्किल रहा।

उन्होंने कहा की भारत समेत कई EV प्लांट्स की रीस्ट्रक्चरिंग की गई है, जो काफी मुश्किल भी था। लेकिन अब काम पूरा हो चुका है। अब कंपनी की हालत अच्छी हो चुकी है। इसलिए भारत में कारोबार को बढ़ाने के लिए कंपनी अपने वॉल्यूम बढ़ाने पर काम कर रही है। इसी के साथ कंपनी एसयूवी सेगमेंट में अपने नए व्हीकल्स लॉन्च करेगी।

यह भी पढ़े…Bigg Boss 16 में दिखेंगी ‘साथ निभाना साथिया’ की अदाकारा जिया मानेक उर्फ गोपी बहु

सीईओ ने यह भी कहा की फिलहाल कंपनी सेगमेंट में इलेक्ट्रिफिकेशन पर भी योजना बना रही है। इतना ही नहीं कंपनी 2030 तक 30 नए इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल की पेशकश करने की योजना भी बना रही है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में होंडा की हिस्सेदारी FY19 में 5.44 फीसदी है। जो FY22 में घटकर 2.79 फीसदी पर आ चुकी है। मार्केट में गिरावट की वजह से एसयूवी सेल्स वॉल्यूम में भी गिरावट देखी गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews