Hop Oxo की नई इलेक्ट्रिक बाइक मचाएगी धूम, अग्रेसीव लुक और शानदार फीचर्स, लॉन्च की तारीख कर लें नोट

Hop Oxo की नई इलेक्ट्रिक बाइक मचाएगी धूम, अग्रेसीव लुक और शानदार फीचर्स, लॉन्च की तारीख कर लें नोट

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग कंपनियां अपने कमाल के बाइक्स और स्कूटर के साथ आ रही है। बहुत जल्द भारत में Hop Oxo अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर ला रहा है। अगले महीने सितंबर में यह नई इलेक्ट्रिक मार्केट में धूम मचाएगी। 5 सितंबर को इसकी लॉन्चिंग कन्फर्म हो चुकी है। इस बाइक की चर्चा काफी लंबे समय से है और अब जाकर यह इंतजार खत्म होने वाला है।

यह भी पढ़े… OnePlus Nord 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, साथ आएंगे दमदार घड़ी और Earbuds, जरूर जान लें ये बातें

लॉन्च से पहले ही बाइक के फीचर्स का खुलासा हो चुका है। कंपनी अपने नए इलेक्ट्रिक टू व्हीलर के सेगमेंट को बढ़ाने की तैयारियां भी जोरों-शोरों से कर रहा है। कहा जा रहा है की आने वाले समय कंपनी की नई इलेक्ट्रिक बाइक की बिक्री 14 प्रमुख शहरों में 140 टचपॉइंट्स पर हो सकती है। इस बाइक की टेस्टिंग 20 शहरों में 1 लाख किमी से अधिक दूरी पर की गई है। साथ यह भी कहा जा रहा है की बाइक की स्पीड अच्छी होगी और रेंज भी काफी बेहतरीन होगा। यह रीवॉल्ट आरवी 400, टॉर्क क्रैटोस, जॉय ई-मॉनस्टर जैसी बाइक को कड़ी टक्कर देगा।

यह भी पढ़े… Apple ने दी गुड न्यूज, अब भारत में होगा iPhone 14 का निर्माण, इस दिन मार्केट में आएगा आईफोन

हालांकि अब तक् कंपनी ने आधिकारिक तौर पर बाइक की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इसके फीचर्स सामने आ चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक बाइक ,में एलईडी हेडलैम्प, स्पीयर शेप टर्न, डीआरएल , ट्रेंडी वाइजर और इन्डिकेटर्स को जोड़ा गया है, जो बाइक को एक अग्रेसीव लुक देता है। इसकी डिजाइन काफी शानदार है। सिंगल सीट वाली इस बाइक में बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। Hop Oxo की नई बाइक सिंगल चार्ज में 100-150 किमी की दूरी तय कर सकती है। इसकी स्पीड 80-90 किमी प्रति लीटर बताई जा रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews